एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: एसपी को आया गुस्सा तो कई पुलिसवालों की बाइक की हवा निकलवाई, दरोगा को धमकाया

गुस्से में आग-बबूला एसपी साहब के रौब झाड़ने और दरोगा को धमकाने की घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन पर रिकार्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चा हो रही है.

इलाहाबाद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सूबे के अफसरों को हमेशा शालीनता से रहने और इसी अंदाज़ में लोगों से पेश आने की नसीहत देते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद तमाम अफसर मौका मिलने पर अपने मातहतों पर ही अफसरी का रौब झाड़ने से बाज नहीं आते हैं. इसी तरह का एक मामला यूपी के इलाहाबाद में देखने को मिला, जहां यूपी पुलिस के एक एसपी ने मामूली सी बात पर पहले तो सरेआम हंगामा किया और उसके पुलिस के ही तमाम सिपाहियों और दरोगाओं की बाइक की हवा निकलवा दी.

इतना ही नहीं एसपी ने एतराज जताने पर एक दरोगा को सैकड़ों की भीड़ के सामने जमकर फटकार लगाई और उसे जल्द ही अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. गुस्से में आग-बबूला एसपी साहब के रौब झाड़ने और दरोगा को धमकाने की घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन पर रिकार्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अब खूब चर्चा हो रही है.

यह  घटना रविवार पांच अगस्त की शाम का है. दरअसल इलाहाबाद पुलिस लाइंस कैम्पस में मॉडर्न कंट्रोल रूम की नई बिल्डिंग बनी हुई है. इसी बिल्डिंग में क्राइम ब्रांच, डायल हंड्रेड और कुंभ मेले का पुलिस दफ्तर भी है. एसपी ट्रैफिक भी इसी बिल्डिंग में ही बैठते हैं. पिछले कुछ दिनों से कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर तमाम पुलिस वालों की आवाजाही यहां बढ़ गई है. सैकड़ों की तादात में कुंभ मेले के पुलिसवालों के आने के बाद बिल्डिंग का पार्किंग सिस्टम गड़बड़ा गया है.

रविवार को एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह दफ्तर से निकले तो अपनी सरकारी गाड़ी के आगे कई बाइक खड़ी देख वह आग-बबूला हो उठे. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों से कुंभ मेले के पुलिस कर्मियों की बाइक की हवा निकालने को कहा. सिपाही हवा निकालने लगे तो पीड़ित पुलिस वाले डर के मारे खामोश रहे, लेकिन सादी वर्दी में मौजूद एक दरोगा ने इस पर एतराज किया.

बस फिर क्या, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह सरेआम ही उस दरोगा पर बरसने लगे. उन्होंने दरोगा की बाइक की भी हवा निकालने व उसका चालान करने का फरमान जारी कर दिया. इतना ही नहीं एसपी साहब ने दरोगा को इसी जन्म में सबक सिखाने की धमकी भी दी. एसपी साहब को समझाने और शांत करने की हिम्मत तो किसी को नहीं हुई, लेकिन वहां मौजूद पुलिसवालों ने दरोगा को ही वहां से हटाकर मामला शांत कराया. इस मामले में एसपी या कोई दूसरे अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget