एक्सप्लोरर

पीसीएस मुख्य परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बंटा, छात्रों ने लगाई बस में आग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) 2017 की मुख्य परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार देर शाम आयोग कार्यालय के सामने एक बस में आग लगा दी.

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) 2017 की मुख्य परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार देर शाम आयोग कार्यालय के सामने एक बस में आग लगा दी. पुलिस ने धरना पर बैठे आठ छात्रों को हिरासत में ले लिया. वहीं, मंगलवार की दोनों पालियों के पेपर रद्द कर दिए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह परीक्षा केंद्र जीआईसी से छात्रों ने जुलूस निकालकर यूपी लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव किया. अभ्यर्थी देर शाम आयोग के कार्यालय के गेट नंबर 5 के सामने धरना पर बैठ गए.

पहली पाली में ही बंट गया दूसरी पाली का पर्चा, अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद दोनों पेपर रद्द

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत आठ लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया. अभ्यर्थियों ने आयोग चौराहे पर एक बस में आग लगा दी. हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बस को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा.

अभ्यर्थियों ने पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया. हालांकि, आयोग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में सचिव जगदीश ने बताया कि परीक्षार्थियों द्वारा बहिष्कार किये जाने के कारण आज की दोनों पालियों की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं.

फर्जी टीचरों पर यूपी एसटीएफ की नज़रें, गैंग का भंडाफोड़ कर 16 किए गए गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा की नयी तिथि शीघ्र ही घोषित की जायेगी. आगामी तिथियों की शेष परीक्षायें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही सम्पन्न कराई जायेंगी.

उल्लेखनीय है कि सुबह की पाली में सामान्य हिन्दी का पेपर होना था और शाम की पाली में निबंध का पेपर होना था. लेकिन राजकीय इंटरमीडिएट कालेज स्थित परीक्षा केंद्र में सुबह की पाली में गलती से सामान्य हिन्दी के स्थान पर निंबध का प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों में बांट दिया गया.

पुलिस भर्ती परीक्षा: 22 सॉल्वर गिरफ्तार, 26 मोबाइल और 10 लाख रुपये बरामद

पेपर मिलने के बाद छात्रों ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया और परीक्षा का बहिष्कार कर आयोग कार्यालय का घेराव किया. छात्र-छात्राओं ने आयोग कार्यालय का घेराव किया. छात्र पूरी परीक्षा रद्द करने और आयोग के अध्यक्ष की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं जिस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया.

छात्रों ने सड़क जाम कर दिया जिससे आवागमन ठप हो गया. हालात से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छात्रों से बातचीत की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget