एक्सप्लोरर

वाराणसी के सरकारी स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, यूपी सरकार से मांगा जवाब

वाराणसी में सरकारी प्राइमरी स्कूलों की खस्ताहालत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने इन स्कूलों की बिल्डिंग्स की खराब हालत और यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर यूपी सरकार और बेसिक शिक्षा सचिव से एक हफ्ते में पूरी कार्ययोजना पेश करने को कहा है.

इलाहाबाद: वाराणसी में सरकारी प्राइमरी स्कूलों की खस्ताहालत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने इन स्कूलों की बिल्डिंग्स की खराब हालत और यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को लेकर यूपी सरकार और बेसिक शिक्षा सचिव से एक हफ्ते में पूरी कार्ययोजना पेश करने को कहा है. अदालत ने पूछा है कि जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स को नये सिरे से तैयार करने या फिर उनकी मरम्मत कर उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर ठीक रखने के लिए क्या इंतजाम किये जा रहे हैं. बिल्डिंग्स के सही होने तक बच्चों या स्कूल को दूसरी जगहों पर शिफ्ट करने की क्या योजना बनाई गई है. जीत के बाद हुआ एहसास कि बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है: शूटर सौरभ चौधरी जिन सत्रह स्कूलों का मामला पीआईएल में उठाया गया है, उनकी बिल्डिंग नये सिरे से तैयार करने या फिर मरम्मत किये जाने में कितना खर्च आएगा और कितना वक्त लगेगा. इन स्कूलों में शौचालय और पीने के पानी के क्या इंतजाम किये जाएंगे. बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान वाराणसी के बीएसए ने बताया कि सत्रह में से चार स्कूलों को अस्थाई तौर पर दूसरी बिल्डिंग्स में शिफ्ट कर दिया गया है. अदालत ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को कतई दांव पर नहीं लगाया जा सकता. वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए राजनाथ सिंह और सीएम योगी मामले की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच ने कई स्कूलों के एक या दो कमरे में ही चलने और वहां पर्याप्त संख्या में टीचर्स व स्टाफ नहीं होने पर भी नाराज़गी जताई और इस बारे में भी यूपी सरकार व बेसिक शिक्षा सचिव से जवाब मांगा है. गौरतलब है कि सामाजिक संस्था जन अधिकार मंच ने वाराणसी के कई स्कूलों का सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार की थी. इस रिपोर्ट में सत्रह प्राइमरी स्कूलों की बिल्डिंग्स को बेहद जर्जर बताते हुए उसे बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया था. जन अधिकार मंच ने ही इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget