एक्सप्लोरर

इलाहाबाद की बेटी थीं मुंबई प्लेन हादसे में मारी गईं पायलट मारिया जुबेरी

मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसे में मौत का शिकार हुई पायलट मारिया जुबेरी इलाहाबाद की रहने वाली थी. परिवार वालों का दावा है कि मारिया देश की पहली मुस्लिम महिला पायलट थीं.

इलाहाबाद: मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसे में मौत का शिकार हुई पायलट मारिया जुबेरी इलाहाबाद की रहने वाली थी. परिवार वालों का दावा है कि मारिया देश की पहली मुस्लिम महिला पायलट थीं. मारिया की बेटी ने कल ही मुंबई में हुए एक क्विज कम्पटीशन में गोल्ड मेडल हासिल किया था. बेटी की इस उपलब्धि पर मारिया ने कल रात ही माता - पिता व दूसरे रिश्तेदारों को फोन कर उनसे देर तक बात की थी.

बेटी की इस कामयाबी पर वह बेहद खुश थीं और अगले हफ्ते रिश्तेदारों के लिए मुंबई में ही पार्टी करने वाली थीं, लेकिन उनकी यह हसरत अधूरी रह गई. मारिया की मौत की खबर सुनते ही इलाहाबाद में उनके घर पर कोहराम मच गया. परिवार ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में मातम पसर गया है.

माता - पिता व परिवार के बाकी सदस्य कल दिन में मुंबई पहुंचेंगे और वहीं उनका अंतिम संस्कार करेंगे. इलाहाबाद के रानी मंडी इलाके की तंग गलियों के साधारण से परिवार में पैदा हुई मारिया ने बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखा था और अपनी लगन व मेहनत से इसे पूरा भी कर लिया था. हालांकि उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि पायलट बनने की उनकी जिद्दी ख्वाहिश एक दिन उनकी ज़िंदगी को हमेशा के लिए ख़त्म करने का सबब बन जाएगी.

इलाहाबाद की बेटी थीं मुंबई प्लेन हादसे में मारी गईं पायलट मारिया जुबेरी

तकरीबन बयालीस साल की मारिया का जन्म इलाहाबाद के रानी मंडी मोहल्ले में हुआ था. मारिया के पिता इकबाल हसन जुबेरी पेशे से डाक्टर हैं. तीन बहनों और एक भाई में मारिया सबसे बड़ी होने की वजह से परिवार में सबकी लाड़ली थी. मां फरीदा जुबेरी व परिवार के दूसरे लोग उसे डाक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन मारिया ने बचपन से ही पायलट बनने की जिद ठान रखी थी.

बचपन में प्लेन की आवाज़ सुनते ही वह भागकर छत पर चढ़ जाती थी और उसे देर तक देखती रहती थी. प्लेन देखने की चाहत में उसे कई बार चोटें भी आईं. मारिया ने इलाहाबाद के क्रास्थवेट गर्ल्स कालेज और सेंट मेरीज कालेज के साथ ही इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद रायबरेली इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी से पायलट की ट्रेनिंग पूरी की थी.

पायलट बनने के बाद उन्होंने कई प्राइवेट एविएशन कपनियों में काम किया. मुंबई में मारिया इन दिनों एक प्राइवेट कंपनी के मार्फ़त चार्टर्ड प्लेन उड़ाने का काम करती थीं. मारिया के परिवार वालों का दावा है कि वह देश की पहली मुस्लिम महिला पायलट थीं. मारिया पर तमाम इंटरनेशनल मैगजींस ने रिपोर्ट भी छापी हैं.

इलाहाबाद की बेटी थीं मुंबई प्लेन हादसे में मारी गईं पायलट मारिया जुबेरी

मारिया की शादी तकरीबन सत्रह साल पहले रायबरेली के आमिर रिज़वी से हुई. शादी के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गईं थीं. मारिया की पंद्रह साल की एक बेटी बेला जुबेरी है. बेला ने इसी साल दसवीं क्लास का इम्तहान पास किया है. मारिया के परिवार वालों के मुताबिक़ वह अपनी बेटी बेला से बेइंतहा मोहब्बत करती थीं. ड्यूटी पर भी वह हर थोड़ी देर में बेटी से फोन पर बात करना नहीं भूलती थीं.

मारिया की बेटी बेला ने कल ही मुंबई में हुए एक क्विज कम्पटीशन में गोल्ड मेडल हासिल किया था. बेटी की इस उपलब्धि पर मारिया बेहद खुश थीं. उन्होंने रात को ही माता - पिता व परिवार के दूसरे सदस्यों को फोन कर बेटी की इस कामयाबी के बारे में बताया था. बेटी की कामयाबी पर मारिया इस कदर खुश थी कि उन्होंने अगले हफ्ते मुंबई में एक पार्टी देने का प्लान तैयार किया था.

इसके लिए उन्होंने ज़िद कर मां- बाप को शनिवार को ही ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना होने के लिए कहा था. परिवार वाले आज मुंबई जाने की तैयारियां कर रहे थे, तभी दोपहर को आए एक फोन ने खुशियों वाले घर को मातम में तब्दील कर दिया. मारिया की बेटी बेला ने प्लेन हादसे की खबर दी तो परिवार में कोहराम मच गया.

परिवार वालों और पड़ोसियों के मुताबिक़ मारिया इतनी खुशदिल और पॉजिटिव सोच वाली थी, कि वह रिश्तेदारों व पड़ोसियों की कई लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई थी. मारिया ने उस माहौल में पायलट बनने का सपना देखते हुए उसे पूरा किया था, जहां बेटियों को परदे में रखकर उन्हें ज़्यादा पढ़ाई का मौका भी नहीं दिया जाता था.

मारिया की मौत पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले को यकीन नहीं हो रहा है. परिवार वाले रात को इलाहाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं, सुबह की फ्लाइट से वह लोग कल दिन में मुंबई पहुंचेंगे और वहीं मारिया का अंतिम संस्कार भी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget