एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में बच्ची की बेरहमी से हत्या पर फूट रहा देश में गुस्सा, पुलिस ने बलात्कार और तेजाब डालने के आरोपों से किया इनकार

30 मई को एक बच्ची अपने घर के बाहर से गायब हो गई. 2 जून को उसकी लाश कूड़े के ढेर में मिली. इस बात को करीब पांच दिन हो चुके हैं, पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है. जैसे-जैसे ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.

अलीगढ़: 30 मई को एक बच्ची अपने घर के बाहर से गायब हो गई. 2 जून को उसकी लाश कूड़े के ढेर में मिली. इस बात को करीब पांच दिन हो चुके हैं, पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है. जैसे-जैसे ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस पर ट्वीट कर दुख और गुस्सा जताया है. प्रियंका के अलावा भी बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े लोग इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

अलीगढ़ के टप्पल इलाके में एक गरीब परिवार रहता है. बच्ची के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. ढाई साल की बच्ची 30 मई को उस वक्त गायब हो गई जब वो घर के बाहर खेल रही थी. उसके पिता और बाकी लोगों ने उसकी तलाश की और बच्ची जब कहीं नहीं मिली तो परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे.

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और बच्ची की तलाश शुरु कर दी. पुलिस और बच्ची के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. इस बीच 2 जून को उसकी लाश कूड़े के ढेर में मिली. कुत्ते उसकी लाश को नोच रहे थे. बच्ची का सीधा हाथ जानवर खा चुके थे.

वहां कूड़ा डालने पहुंचे किसी ने इस मंजर को देखा. जब ये जानकारी बच्ची के पिता को हुई तो वो भी वहां पहुंचे और अपनी बच्ची को पहचान लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने वहां जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगी.

अलीगढ़ में बच्ची की बेरहमी से हत्या पर फूट रहा देश में गुस्सा, पुलिस ने बलात्कार और तेजाब डालने के आरोपों से किया इनकार

क्या कहती है पुलिस

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी जाहिद और असलम का बच्ची के पिता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था. ये दोनों लोग मजदूर हैं और विवाद के बाद जाहिद ने बच्ची के पिता को धमकी भी दी थी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए जाहिद को हिरासत में लिया था जहां उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने साथी असलम के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी ने कहा कि दोनों को जेल भेज दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला

इस घटना को लेकर कई तरह के मैसेज सोशल मीडिया में चल रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि ये कोई हेट क्राइम नहीं है. पुलिस ने ये भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ ना तो बलात्कार हुआ है और ना ही लाश पर तेजाब डाला गया है जैसा कि सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है.

बड़ी हस्तियां भी कर रहीं है ट्वीट

प्रियंका गांधी ने कहा, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में अलीगढ़ में हुए कत्ल का मामला, अमानवीय और अकथनीय है. मैं सोच भी नहीं सकती है बच्ची का परिवार कैसा महसूस कर रहा होगा."

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ढाई साल की बच्ची के साथ रेप और कत्ल की वारदात परेशान करने वाली और दिल दहला देने वाली है. उसे न्याय मिलना चाहिए."

हरभजन सिंह ने लिखा, इस तरह की खबरें पढ़ कर गुस्सा आता है. सरकार ऐसे अमानवों को सही सजा दे जो मासूम बच्चों को मारते हैं."

इनके अलावा ट्विंकल खन्ना, रवीना टंडन और कोइना मित्रा आदि ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है. सभी लोगों ने घटना पर दुख जताया है और कार्रवाई की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget