एक्सप्लोरर

अलीगढ़ कांड: टप्पल केस का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

अलीगढ़ में हुए मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया है.

अलीगढ़: अलीगढ़ में हुई जघन्य वारदात का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है. तीसरे आरोपी का नाम मेहंदी हसन है जो जाहिद का भाई है. जिस दिन बच्ची का शव मिला था उसी दिन मेहंदी हसन को भीड़ ने पकड़ा था लेकिन वह भाग जाने में कामयाब हो गया था. पुलिस के अधिकारी लगातार इस मामले में अपडेट ले रहे हैं और जांच रिपोर्ट्स की समीक्षा कर रहे हैं. दूसरी ओर अलीगढ़ बार एसोसिएशन में आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला किया गया है.

अलीगढ़ कांड: नहीं हुआ था बच्ची के साथ रेप

पुलिस ने बलात्कार और तेजाब डालने के आरोपों से किया इनकार

कोई वकील नहीं लड़ेगा केस

ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला किया है. एसोसिएशन के सचिव अनूप कौशिक ने बताया कि बार एसोसिएशन की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि कोई भी अधिवक्ता आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा बल्कि उनको फांसी तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा.

अलीगढ़ कांड: टप्पल केस का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

बच्ची की मां ने कहा- आरोपियों को मिले मौत की सजा

बेहद सख्त कार्रवाई करेंगे- स्वामी प्रसाद मौर्य

सांसद का बयान

अलीगढ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि पहले तो मैं इस घटना की निंदा करता हूँ. हमने बच्ची का पोस्टमार्टम पैनल से कराया, सैम्पल आगरा जांच के लिए भी भेजा गया है, जो भी तथ्य निकल कर आएगा उस पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. रात दो बजे तक कप्तान दबिश दे रहे हैं. इसमें जो भी दोषी होगा सख्त से सख्त सजा दिलवाई जायेगी.

उन्होंने कहा कि जो लोग ट्विटर और फेसबुक चला रहे हैं उनसे निवेदन है कि बच्ची का फोटो या परिवार का फोटो अपडेट न करें. इसमें कोई राजनीति न करे. पुलिस अपना काम सही कर रही है, दो से तीन दिन के अंदर रिजल्ट सामने होगा. बच्ची के परिजन पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट हैं.

अलीगढ़ कांड: टप्पल केस का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से परिवार को सहायता दी गई है और यदि परिवार के पास पैसे न हुए तो मैं अपनी सैलरी से केस लड़वाउंगा. हमारे कई मंत्रियों ने बच्ची के परिजनों को मदद पहुँचाने को कहा है.

कई शहरों में कैंडिल मार्च

अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम की निर्मम हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है. कई शहरों में लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला और अपने गुस्से व दुख का इजहार किया. नोएडा के अलावा लखनऊ में भी लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला. इन लोगों ने आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget