एक्सप्लोरर

अलीगढ़ कांड: नहीं हुआ था बच्ची के साथ रेप, चार दिन छुपाई गई लाश इसलिए गायब हुई आंखें

बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके साथ रेप नहीं हुआ था लेकिन एक अन्य जांच के लिए सैंपल भेजा गया है ताकि और सही व सटीक रिपोर्ट मिल सके. रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची पर तेजाब भी नहीं डाला गया था.

अलीगढ़: अलीगढ़ कांड पर देश उबल रहा है, लोग गुस्से में हैं, बच्ची के परिजन न्याय और हत्यारों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने एसआईटी बना दी है जो जांच करेगी. एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि पुलिस अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ेगी. मामला फास्टट्रैक कोर्ट में जाएगा और पीड़ितों को इंसाफ मिले इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी. वहीं सीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

अलीगढ़ के सीएमओ एमएल अग्रवाल ने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं. इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी. वैसे तो रेप की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फिर भी एक अन्य जांच के लिए सैंपल पुलिस को दे दिया गया है.

उन्होंने बताया कि चूंकि करीब चार दिन बच्ची की लाश को छुपा कर रखा गया था इसलिए शरीर गल गया, डिकंपोज होने के कारण शरीर फूल गया और फटने लगा. इसी वजह से लगा होगा कि तेजाब डाला गया है लेकिन बच्ची के ऊपर तेजाब जैसी कोई बात रिपोर्ट में नहीं है.

आंख निकाल लिए जाने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि बच्ची की आखें नहीं निकाली गईं थीं. रिपोर्ट के मुताबिक आंख के सॉफ्ट टिशूज़ गायब हैं जो चार दिल तक लाश को छिपाने के कारण हुए हैं. आंख गायब नहीं है.

एसआईटी का गठन

इस मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एक स्पेशन इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है. फॉरेन्सिक साइन्स टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और अन्य एक्सपर्ट भी टीम में होंगे ताकि जांच जल्द से जल्द हो. इस मामले में आरोपियों पर पोस्को की धाराएं भी लगाई जाएंगी. एसएसपी ने बताया कि छह सदस्यों की टीम में एसपीआरए, सीओ खैर और चार विवेचक शामिल हैं जिनमें एक महिला निरीक्षक भी हैं.

अलीगढ़: ढाई साल की मासूम बच्ची के कत्ल पर रोया देश, जानिए किसने क्या कहा

अलीगढ़ में बच्ची की बेरहमी से हत्या पर फूट रहा देश में गुस्सा, पुलिस ने बलात्कार के आरोपों से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में कंपनी पर लापरवाही का आरोप, UCADA के आदेश की अनदेखी?
बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में कंपनी पर लापरवाही का आरोप, UCADA के आदेश की अनदेखी?
आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता
आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता
जोधपुर: सरपंच चुनाव में गायब हुए 150 मतपत्र, विरोध में थाने पर पथराव
जोधपुर: सरपंच चुनाव में गायब हुए 150 मतपत्र, विरोध में थाने पर पथराव
दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम
दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
इस नए गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में खोली विराट की पोल, कांपने लगे 'किंग कोहली'
इस नए गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में खोली विराट की पोल, कांपने लगे 'किंग कोहली'
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं
CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget