एक्सप्लोरर

PM मोदी का गठबंधन पर वार, कहा '40 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने वाले पीएम बनने का सपना देख रहे हैं'

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने राजनीति का वो दौर भी देखा है, जब बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की बात कहते-कहते, उन्हें भी धोखा दे दिया गया. कुछ लोगो को राजनीति बदलनी थी, लेकिन उन्होंने भी अपना नारा बना लिया है- सबसे पहले परिवार औऱ रिश्तेदार.

अलीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'जो लोग लोकसभा में प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं. जो 40 सीट पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वो क्या देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.' पीएम ने तंज कसा, 'आप कहते हैं कि आतंकवाद हटना चाहिए लेकिन महामिलावट वाले कहते हैं कि मोदी हटना चाहिए.' प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की पूर्व की सरकारों में हुई अवहेलना का उल्लेख करते हुए कहा, 'इतना बड़ा उत्तर प्रदेश और यहां इतने बड़े शक्तिशाली लोग लेकिन उत्तर प्रदेश का हिन्दुस्तान में जो स्थान बनना चाहिए था, वो यहां की राजनीति ने बनने नहीं दिया.' मोदी ने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार और गरीबी हटाना उनका मिशन है. मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदी का मिशन है आतंकवाद को हटाना, भ्रष्टाचार को हटाना, बीमारी को हटाना, गरीबी को हटाना.' पीएम मोदी ने लोगों से पूछा आतंकवाद हटना चाहिए या नहीं? पाकिस्तानी आतंकियों को घुसकर मारना चाहिए या नहीं?,सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करनी चाहिए थी या नहीं?,हमारे वीर जवानों को खुली छूट मिलनी चाहिए या नहीं. मोदी ने जनसभा में आये लोगों से कहा, 'दुनिया में चेन्नई की चर्चा होती है. बेंगलूरु, मुंबई और अहमदाबाद की चर्चा होती है. मेरे उत्तर प्रदेश की होनी चाहिए कि नहीं. दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश सबसे आकर्षण का केन्द्र बनना चाहिए कि नहीं.' बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए मोदी ने कहा, 'ये बाबा साहेब के संविधान की ताकत है कि दलित समाज से निकलकर एक सज्जन राष्ट्रपति पद पर हैं. ये बाबासाहेब का संविधान है कि एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है.' उन्होंने कहा कि मोदी अपनी नहीं बल्कि पूरे देश की सोचता है. 'आप सभी लोगों के सहयोग से बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का इस चौकीदार ने प्रयास किया है. 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर सरकार चलाई है.' पीएम ने कहा कि हमने बाबा साहब के बताए रास्ते पर तो काम किया ही है, उनको देश के इतिहास में वो सम्मान देने का भी प्रयास किया है, जिसके वो हकदार थे. बाबा साहब से जुड़े 5 स्थानों को हमारी सरकार पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर रही है. पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने राजनीति का वो दौर भी देखा है, जब बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की बात कहते-कहते, उन्हें भी धोखा दे दिया गया. कुछ लोगों को राजनीति बदलनी थी, लेकिन उन्होंने भी अपना नारा बना लिया है- सबसे पहले परिवार औऱ रिश्तेदार. उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए, ऐसे लोगों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की दुख-तकलीफें, उन पर जो गुजरी, सब भुला दिया है. पीएम ने कहा कि पश्चिमी यूपी में कितना बड़ा पाप हुआ, पूरा देश इसका गवाह रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जिसका फायदा सबको हुआ है. उन्होंने कहा कि ये बाबा साहेब के संविधान की ताकत है कि आज वंचित, शोषित समाज से निकलकर देश के राष्ट्रपति पद पर एक सज्जन बैठे हैं. गांव और किसान परिवार से उपराष्ट्रपति पद पर कोई बैठा है. ये बाबा साहेब के संविधान की ही कृपा है कि प्रधानमंत्री पद पर आज एक चायवाला बैठा है .आपका ये प्यार और आशीर्वाद दिल्ली वालों की नींद खराब कर देता है. लोकसभा चुनाव 2019: ये हैं वो 38 उम्मीदवार, जिनपर बहुजन समाज पार्टी ने लगाया है दांव लोकसभा चुनाव 2019: गोरखपुर सीट पर टिकट को लेकर संशय बरकरार, मंथन में लगी बीजेपी लोकसभा चुनाव: BSP ने जारी की चौथी लिस्ट, गाजीपुर से बीजेपी के मनोज सिन्हा के खिलाफ मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल मैदान में
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget