रेलवे अधिकारी को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल तो ये बोले सांसद सतीश गौतम
अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने वायरल वीडियो मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि वह रेलवे अधिकारी को नहीं धमका रहे थे बल्कि वह तो अपने कार्यकर्ताओं से बातें कर रहे थे. हालांकि वायरल वीडियो के मुताबिक वह रेलवे अधिकारी पर दवाब डालते दिखाई दे रहे थे.

लखनऊ: अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने वायरल वीडियो मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि वह रेलवे अधिकारी को नहीं धमका रहे थे बल्कि वह तो अपने कार्यकर्ताओं से बातें कर रहे थे. हालांकि वायरल वीडियो के मुताबिक वह रेलवे अधिकारी पर दवाब डालते दिखाई दे रहे थे.
सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कथित रूप से किसी को कह रहे हैं कि सभी ट्रेनों को रोककर वैशाली ट्रेन को आगे लाओ जिसमें उनकी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महेंद्र नाथ पांडेय यात्रा कर रहे थे.
जिन्ना विवाद से चर्चा में आए BJP सांसद सतीश का वीडियो वायरल, स्टेशन मास्टर को धमकी देते दिखे
इस बीच, सांसद गौतम ने कहा कि वह किसी अधिकारी को नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जल्दी आने की बात कह रहे थे. उन्होंने माना कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय अलीगढ़-वैशाली एक्सप्रेस से आने वाले थे जो कि लगभग छह घंटे की देरी से चल रही थी.
इस कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद सतीश गौतम रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं और किसी को आदेश दे रहे हैं. वह कहते हैं,"सारी गाड़ियों को रोक लो और जल्दी से वैशाली एक्सप्रेस को निकालो, 15 मिनट में मुझे यहां पर गाड़ी चाहिए. तुम वैशाली के लिए तत्काल बोलो. पता करो . वैशाली 10 मिनट में यहां चाहिए."
यूपी के छह शहर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में
उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी रेलवे अधिकारी से बात नहीं की. उन्होंने कहा,"मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को जल्दी आने की बात कर रहा था, न कि किसी अधिकारी से बात कर रहा था."
गौरतलब है कि अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम अभी हाल में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविदयालय में जिन्ना की तस्वीर को हटाने की मांग को लेकर चर्चा में आए थे.
Source: IOCL
























