एक्सप्लोरर

तेज बहादुर को वाराणसी से टिकट देने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने वाराणसी से एक फौजी को टिकट देकर उनके इस मुद्दे की भी हवा निकाल दी है. वह फौजी असली है, जिसने सीमा पर देश की सुरक्षा की है.

बांदा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक फौजी को टिकट देकर भाजपा के आतंकवाद के मुद्दे की हवा निकाल दी है. अखिलेश ने एक चुनावी रैली में कहा "भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवाद की बात कर रहे हैं. हमने वाराणसी से एक फौजी को टिकट देकर उनके इस मुद्दे की भी हवा निकाल दी है. वह फौजी असली है, जिसने सीमा पर देश की सुरक्षा की है. भाजपा के लोग कहते हैं कि उनकी वजह से देश सुरक्षित है. लेकिन हम कहते हैं कि हमारे जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित है. जनता को भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिये." सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगड़ी जातियों को आरक्षण दिये जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. इस बारे में विरोधी कोई भी झूठ फैला सकते हैं, कोई भी साजिश कर सकते हैं जिससे सावधान रहना होगा. अखिलेश ने लोगों से कहा कि वर्ष 2014 में बड़े-बड़े वादे करके भाजपा सत्ता में आयी और अब 2019 चल रहा है. इन पांच साल में हमारे बुंदेलखण्ड और बांदा के लोगों को क्या मिला है उसका हिसाब और आकलन करने का चुनाव है. सपा अध्यक्ष ने झांसी से सांसद केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का नाम लिए बिना कहा "भाजपा ने गंगा साफ करने के लिये मंत्रालय बनाया था. गंगा साफ नहीं हुई, मगर वह मंत्रालय जिनको दिया गया था, उनका टिकट जरूर साफ कर दिया गया." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को महामिलावट कहते हैं. "मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह महापरिवर्तन वाला गठबंधन है. यह दो दलों के विचारों का संगम हुआ है. यह गठबंधन परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक न्याय का गठबंधन है. जिन्हें बरसों से न्याय नहीं मिला, यह उन्हें इंसाफ दिलाने का गठबंधन है." अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 'ठोंको नीति' लागू की है. यह नीति जनता और पुलिस से होती हुई भाजपा विधायकों और सांसदों में भी आ गयी. संतकबीर नगर में सांसद ने विधायक के साथ कथित दुर्व्यवहार किया. इसलिये यह चुनाव सिर्फ चौकीदार को हटाने का ही नहीं, बल्कि ‘ठोकीदार’ को भी हटाने का है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ जनता ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं. हरदोई और कन्नौज में पिछले दिनों चुनावी सभाओं के दौरान सांड के उत्पात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'आवारा पशुओं' के इंतजाम का वादा पूरा नहीं किया. जो सरकार जानवरों का ध्यान नहीं रख सकती, वह इंसानों का क्या रखेगी. उन्होंने कहा 'हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम कहीं से भी संसाधन जुटाकर पशुओं के खाने-पीने और बाड़े लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का इंतजाम करेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget