एक्सप्लोरर

मैं पूछताछ के लिए तैयार हूं, अच्छा है हमें भी सीबीआई से मिलने का मौका मिलेगा- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी जो संस्कृति छोड़ कर जा रही है, आने वाले समय में उसे भी उसका सामना करना पड़ेगा.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी जो संस्कृति छोड़ कर जा रही है, आने वाले समय में उसे भी उसका सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपना रंग दिखा दिया है, उसके पास जो भी है, वह चुनाव में उसका प्रयोग करेगी. चाहे सीबीआई हो या पैसा. बीजेपी ने पिछले चुनावों में 5 हजार करोड़ रुपया खर्च किया था. पता नहीं किसे किसे और कहां कहां पैसा मिला होगा. इस बार सरकार के पास सीबीआई है. तो वह सीबीआई का प्रयोग करेगी लेकिन वोट जनता डालती है सीबीआई नहीं. पार्टियां गठबंधन करेंगी. चुनाव लड़ेंगी और जनता वोट डालेगी. सीबीआई को जो करना होगा वह करेगी.

लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा है कि हमें भी सीबीआई से मिलने का मौका मिलेगा. एक बार कांग्रेस के समय में भी ऐसा हुआ था. अब बीजेपी के राज में ये सब हो रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि किसी मामले में अगर सीबीआई पूछताछ करेगी तो जवाब हम देंगे लेकिन बीजेपी को देश की जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा कि सीबीआई का स्वागत है. हमें एक बार और उनसे मिलने का मौका मिलेगा.

सीबीआई की निष्पक्षता के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस पर हम नहीं, आप लोग आकलन कीजिए. यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी ने राजनीति में शिष्टाचार खत्म कर दिया है. बीजेपी चाहती है जिस तरह से कांग्रेस उसे चोर बोल रही है, हम लोग भी उसी तरह से बीजेपी को चोर-चोर बोलें. लेकिन हम समाजवादी लोग अपना शिष्टाचार नहीं छोड़ते हैं.

बीएसपी के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा. मीडिया को जल्दी ही बुलाकर जानकारी दी जाएगी. यादव की मानें तो पूरे देश में किसान व्यापारी नौजवान सब लोग बदलाव चाहते हैं. बीजेपी ने राजनीति में जो सिखाया अब दूसरी पार्टियां भी वही कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश भर में ना जाने कितने दलों के साथ गठबंधन किया है. अखिलेश ने कहा कि अब एसपी और बीएसपी भी अपना गणित ठीक कर रही हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर सीबीआई के जरिए डराने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वोट सीबीआई नहीं डालेगी, वोट जनता डालेगी.

अवैध खनन के मामले में चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्र कला समेत कुछ लोगों पर सीबीआई ने बीते शनिवार को केस दर्ज किया है. दिल्ली और लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापे मारे गए. खबर है कि इसी मामले में सीबीआई अखिलेश यादव से पूछताछ कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget