एक्सप्लोरर

यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश का निशाना, कहा- रामराज्य नहीं, नाथूराम राज्य चल रहा है

अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "प्रदेश में धड़ाधड़ फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं. लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. यह सरकार रामराज्य की बात करती है, जबकि यहां रामराज्य नहीं, नाथूराम गोडसे वाला राज्य चल रहा है."

झांसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में रामराज्य नहीं, नाथूराम राज्य चल रहा है." अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "प्रदेश में धड़ाधड़ फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं. लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. यह सरकार रामराज्य की बात करती है, जबकि यहां रामराज्य नहीं, नाथूराम गोडसे वाला राज्य चल रहा है."

झांसी: पुष्पेंद्र के परिवार से मिले अखिलेश, कहा- ये एनकाउंटर नहीं हत्या है, हम संघर्ष कर न्याय दिलाएंगे

उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सपा पूरे प्रदेश में न्याय यात्रा निकालने की योजना बना रही है. इस न्याय यात्रा की शुरुआत उपचुनाव के बाद ललितपुर से की जाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है, पूरा झांसी सच जानता है और यह सरकार दोषियों को बचा रही है. उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र का परिवार न्याय चाहता है, प्रशासन का निष्पक्ष होना जरूरी है.

अखिलेश ने मुठभेड़ को फर्जी करार दिया और कहा कि पुष्पेंद्र की हत्या की गई है.

शाहजहांपुर मामले पर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख ने चिन्मयानंद मामले पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, "तेल मालिश वाला वीडियो सभी ने देखा होगा. चिन्मयानंद को बचाने में पूरी सरकार लगी हुई है. वह बेटी (लॉ छात्रा) जेल चली गई. उन्नाव की घटना में भी बेटी को न्याय नहीं मिला. उसके पिता की हत्या हो गई, तब सुप्रीम कोर्ट से उसे इंसाफ मिला. बेटी और उसके परिवार को एक्सीडेंट में मारने की साजिश रची गई."

यूपी: छात्र नेता की हत्या के बाद जमकर हुआ बवाल, हालात काबू करने में नाकाम दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिवार से मुलाकात करने के लिए अखिलेश बुधवार को ही झांसी आए थे. उनसे मिलने के बाद रात में वह झांसी में ही रुके और गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए न्याय यात्रा की जानकारी दी. पुष्पेंद्र के साथ हुई मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए अखिलेश ने कहा कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget