एक्सप्लोरर

यूपी: 'साथी' के साथ से 'महागठबंधन से महापरिर्वतन' - अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बड़े अनोखे अंदाज में समाजवादी पार्टी और बीएसपी की एकता को दिखाया गया है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव का समर शुरु होने में बस कुछ ही वक्त बचा है. हर राज्य में सियासत के अलग-अलग दांव पेंच खेले जा रहे हैं. यूपी में समाजवादी पार्टी और बीएसपी पहले ही गठबंधन का एलान कर चुके हैं. एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे जोर-शोर से यूपी में चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं और ट्विटर के जरिए भी लगातार संवाद बनाए हुए हैं.

अखिलेश यादव ने अब गठबंधन के लिए एक ट्वीट किया है और इसे इतिहास चक्र का नाम दिया है. अपने ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के पहिए के साथ बीएसपी के चुनाव चिन्ह हाथी की सूंड को एक साथ दिखाया गया है और दोनों को मिलाकर इसे एक चक्र की शक्ल दी गई है. इस चक्र की तस्वीर के आगे 'साथी' लिखा हुआ है जिसे समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के शुरुआती अक्षर 'सा' और बीएसपी के चुनाव चिन्ह हाथी के बाद के अक्षर 'थी' को मिलाकर बनाया गया है.

साथी के नीचे महागठबंधन से महापरिवर्तन भी लिखा हुआ है जो साफ तौर पर एसपी-बीएसपी के महागठबंधन की ताकत को दिखाने के तौर पर लिखा गया है. इसे लेकर अखिलेश यादव ने दो ट्वीट किए हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वो इस रचनात्मकता और इसे बनाने वाले की सोच से प्रभावित हुए हैं. वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने इसे इतिहास चक्र लिखते हुए ट्वीट किया है. एक तरह से इसे यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन का लोगो भी कह सकते हैं.

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं साफ तौर पर ये दिख रहा है कि यूपी में महागठबंधन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़ा कोई मौका अखिलेश यादव नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं मायावती भी पुरानी बातें भूलकर कह चुकी हैं कि वो मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के लिए प्रचार करेंगी. इस तरह दोनों ही पार्टियां लोकसभा चुनाव के लिए सबसे अहम माने जाने जा रहे राज्य यूपी के लिए कमर कस चुकी हैं.

यूपी में गठबंधन की तस्वीर उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी के बीच जो गठबंधन का एलान हुआ है उसके तहत बीएसपी 38 सीटों पर, एसपी 37 सीटों पर और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तिों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तिों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget