एक्सप्लोरर

चुनाव में मतदान केंद्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी जनता, बीजेपी को सिखाएगी सबक- अखिलेश

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी और जनता भाजपा को उसके झूठ-फरेब के लिए सबक सिखाएगी.

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए सेना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि सेना देश की है, ना कि किसी राजनीतिक पार्टी की. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी और जनता भाजपा को उसके झूठ-फरेब के लिए सबक सिखाएगी.

अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा,'ये (भाजपा) फौज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. यह सिलसिला रुकना चाहिए. सेना तो देश की होती है, किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं.'

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान सेना की वर्दी पहनने वाले दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिए बगैर कहा 'अगर कोई नागरिक सेना की वर्दी पहनता है तो उसे सजा मिलती है, क्या किसी ने कोई शिकायत दर्ज करायी है?'

पिछले महीने पुलवामा में हुए हमले के बारे में अखिलेश ने कहा कि पूरा देश इस मामले की सच्चाई जानना चाहता है. साथ ही देश इस वारदात में मारे गए जवानों को 'शहीद' का दर्जा और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग कर रहा है.

शिक्षण संस्थानों में 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली भाजपा सरकार की आरक्षण विरोधी नीति- अखिलेश

अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव जयंत चौधरी के साथ इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के साथ गठबंधन में रालोद के शामिल होने की औपचारिक घोषणा भी की. रालोद प्रदेश की मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस भी उनके गठबंधन में शामिल है. इसके तहत उसके लिए अमेठी और रायबरेली सीटें छोड़ी गयी हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के सभी साथी मिलकर भाजपा को हराएंगे.

गठबंधन के तहत रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें दिए जाने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था, मगर इसकी औपचारिक घोषणा आज की गयी. गठबंधन के तहत अब प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 पर बसपा, 37 पर सपा तथा तीन सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगी. वहीं, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी हैं.

महागठबंधन: तीन सीटों पर लड़ेगी आरएलडी, एक सीट पर सपा के निशान पर लड़ेगा आरएलडी उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद हों मांस-मदिरा की दुकान, करौली शंकर महादेव सरकार से मांग
Patna News: मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई रूटों पर मेट्रो चलाने के लिए गए निर्णय
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
'जबरन थोपी जा रही RSS की विचारधारा', मॉडल स्कूलों के भगवा रंग में रगने के फैसले पर RJD
Delhi Traffic Advisory: आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट
आज किसानों के प्रदर्शन के बीच बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget