एक्सप्लोरर

अखिलेश ने साधा यूपी सरकार पर निशाना, कहा- बीजेपी सरकार का रामराज भगवान राम के प्रति धोखा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और यूपी में सुशासन के दावों को गलत बताया.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और यूपी में सुशासन के दावों को गलत बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का रामराज दरअसल भगवान राम के प्रति धोखा है.

अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी का रामराज राम को धोखा है. उसने रावण से सबक लिया है और कलयुगी रावण की तरह काम कर रहे हैं. हम मुख्यमंत्री को योगी नहीं मानते हैं. गीता में कृष्ण ने जो उपदेश दिया, उस हिसाब से योगी का आचरण नहीं है. अगर कोई संस्था हो जहां अपने नाम के आगे गलत तरीके से योगी लगाने की शिकायत हो सके तो मैं सबसे पहले शिकायत करूंगा.'

आजम खान को परेशान किया जा रहा, ताकि हमारी सरकार न बने- अखिलेश यादव

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,"योगी की सरकार गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय कर रही है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. योगी के राज में किसी की भी हत्या हो सकती है. सरकार अपराधियों को सजा देने के बजाय उनके साथ खड़ी है.

'यूपी में कई गुना बढ़ गया है भ्रष्टाचार'

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश में आतंक का माहौल बनाकर राज कर रही है और उसके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसे खामोश कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है और जमीन पर विकास का कोई काम नहीं हो रहा है.

यूपी: प्रदेश में किसी की भी कहीं भी हो सकती है हत्या, अपनी सुरक्षा खुद करें- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते लखनऊ में मारे गये हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की, मगर उन्हें मिला क्या? उन्होंने दावा किया कि कमलेश की मां इस मामले की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी बात सुनेंगे.

2022 चुनाव पर कही ये बात

अखिलेश ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह कांग्रेस और बीएसपी समेत किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा 'चुनाव तो अभी दूर हैं लेकिन हमारी पार्टी के नेता नहीं चाहते कि किसी के साथ गठबंधन किया जाए.'

यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश का निशाना, कहा- रामराज्य नहीं, नाथूराम राज्य चल रहा है

सपा से नाराज होकर अलग पार्टी बनाने वाले अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से सुलह-समझौते की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा. उन्होंने जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल को विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित करने सम्बन्धी अर्जी वापस लेने की संभावनाओं के बारे में कहा कि पार्टी ऐसा नहीं करने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget