एक्सप्लोरर

कुंभ मेले को लेकर योगी सरकार के रवैये से साधू-संत नाराज़, अखाड़ा परिषद ने बुलाई आपात बैठक

संगम के शहर इलाहाबाद में दो महीने बाद लगने जा रहे कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार के रवैये पर अखाड़ों के साधू -संतों ने गहरी नाराज़गी जताई है.

इलाहाबाद: संगम के शहर इलाहाबाद में दो महीने बाद लगने जा रहे कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार के रवैये पर अखाड़ों के साधू -संतों ने गहरी नाराज़गी जताई है. नाराज़ साधू -संतों ने सीएम योगी द्वारा शनिवार को इलाहाबाद में बुलाई गई मार्गदर्शक मंडल की बैठक का बायकॉट कर उसमें शामिल नहीं होने का मन बनाया है.

साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसके लिए आज शाम छह बजे इलाहाबाद में इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इस बैठक में ही यह तय होगा कि गवर्नर राम नाइक और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में शनिवार शाम इलाहाबाद में होने वाली मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुआ जाए या नहीं.

अखाड़ों के साधू - संतों का मानना है कि एक संत सीएम के राज में भी अगर उन्हें सुविधाओं के लिए भटकना पड़े और कहीं उनकी सुनवाई न हो तो यह स्थिति बेहद खराब है.

साधू -संतों की सबसे ज़्यादा नाराज़गी कुंभ के लिए होने वाले कामों पर नज़र रखने के लिए संतों की निगरानी कमेटी गठित नहीं किये जाने, अखाड़ों के पक्के निर्माण के लिए एक करोड़ की निर्धारित रकम को नहीं बढ़ाए जाने और कुंभ के लिए हो रहे कामों में देरी व उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं होने के साथ ही गंगा को अब प्रदूषण रहित करने के लिए अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किये जाने की वजह से है.

इस बारे में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि का कहना है कि सरकारी अमला पूरी तरह मनमानी कर रहा है और संत - महात्माओं की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे में गवर्नर व सीएम के साथ बैठक करने का कोई मतलब नहीं हैं, क्योंकि पिछली कई बैठकों में हुए फैसलों व वायदों पर अब तक अमल नहीं हो सका है.

अखाड़ा परिषद की आपात बैठक आज शाम छह बजे कीडगंज में बड़ा पंचायती अखाड़े के मुख्यालय में होगी. अखाड़ों के संतों द्वारा आपात बैठक बुलाए जाने से सरकारी अमले में हड़कंप मचा हुआ है और बड़े अधिकारी नाराज़ साधू संतों को मनाकर उनकी नाराज़गी दूर करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget