एक्सप्लोरर

यूपी के इस शहर में हर बार लोकसभा चुनाव से पहले शुरू की जाती है विमान सेवा

3 जुलाई से शुरू होने जा रही विमान सेवा की सभी तैयारिया हो चुकी हैं. कानपुर से दिल्ली के लिए 78 सीटर फ्लाईट की व्यवस्था की गई है ,जिसमें से अब तक 60 सीटें बुक भी हो चुकी हैं

कानपुर: अहिरवां एयरपोर्ट का ऐसा दुर्भाग्य है कि यहां से हवाई सेवा सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही शुरुआत की जाती है. चुनाव होने के बाद यहां की हवाई सेवा बंद कर दी जाती है, एक बार ऐसा कुछ फिर देखने को मिल रहा है. आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 3 जुलाई को अहिरवां एयर पोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत कर बीजेपी नगर वासियों को तोफा देने जा रही है. इस मौके पर उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद रहेंगे.

यूपीए की सरकार में अहिरवां एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ था उस वक्त के कांग्रेस से सांसद श्री प्रकाश जायसवाल ने भरसक प्रयास किए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर से दिल्ली की हवाई सेवा की शुरुआत की गई. जब कानपुर से दिल्ली विमान सेवा शुरू हुई तो कानपुर वासियों ने इसका दिल खोलकर स्वागत किया था. विमान सेवाओं की उद्योग जगत के व्यापारियों ने भी खूब सराहना की थी.

लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन हुआ और एनडीए की सरकार बनी और कानपुर से बीजेपी डॉ मुरली मनोहर जोशी सांसद बने. चुनाव के बाद ही अहिरवा एयर पोर्ट को बंद कर दिया ,एयर पोर्ट अर्थारटी का प्राइवेट कम्पनी एयर इण्डिया से करार टूट गया, एयर इण्डिया ने एयरपोर्ट से अपना पैकअप कर लिया. एयरपोर्ट बंद करने का आरोप कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया था.

दो साल बाद अहिरवा एयरपोर्ट का करार प्राइवेट कम्पनी स्पाइस जेट से हुआ और विमान से सेवा कानपुर में दोबारा बहाल की गयी. लेकिन यह विमान सेवा भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी. लगभग ढाई महीने बाद फिर से विमान सेवा बंद कर दी गयी. इस दौरान यह तर्क दिया गया कि अहिरवा एयरपोर्ट में की हवाई पट्टी और इसमें निर्माण की जरूरत है. लेकिन जैसे ही लोकसभा चुनाव आहट मिली एक बार से हवाई सेवा की शुरुआत की जा रही है अब देखने वाली यह होगी यह हवाई सेवाएं कब तक चलती है.

3 जुलाई से शुरू होने जा रही विमान सेवा की सभी तैयारिया हो चुकी हैं. कानपुर से दिल्ली के लिए 78 सीटर फ्लाईट की व्यवस्था की गई है ,जिसमें से अब तक 60 सीटें बुक भी हो चुकी हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्पाइसजेट की टीम ने तैयारियों का निरिक्षण कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget