एक्सप्लोरर

सबकी आंखें खोल देने वाली सच्चाई यहां पढ़ें

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियों ने जमकर आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टियों में झगड़ा इस बात का हो रहा है कि कौन बड़ा गुंडा और कौन छोटा? पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के बीच एक बार फिर बाहुबलियों का मुद्दा छिड़ गया है. यूपी में चुनाव लड़ रही कोई पार्टी ऐसी नहीं है जो ये दावा कर सके कि उसका दामन बिल्कुल पाक-साफ है, लेकिन अब बहस इस बात पर छिड़ गई है कि किसका दामन कितना मैला है. किसकी पार्टी में कितने ज्यादा गुंडे हैं. समाजवादी पार्टी का दावा है कि बीजेपी ने सबसे ज्यादा दागियों को टिकट दिया है. कल एक चुनावी सभा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनी तो समाजवादी पार्टी के गुंडो को उल्टा लटकाया जाएगा. ये हाल बीजेपी और समाजवादी पार्टी का है तो यूपी की तीसरी बड़ी पार्टी बीएसपी का हाल भी कुछ जुदा नहीं है, एसपी से लौटकर आए अंसारी भाइयों को मायावती ने अपनी पार्टी में वापस ले लिया है. ADR की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी फर्स्ट फेज में 11 फरवरी को होने वाले 73 सीटों के चुनावों में सबसे ज्यादा अपराधिक छवि वालों को बीजेपी ने ही टिकट दिया है. यूपी में प्रथम चरण में 73 सीटों पर 836 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें से 168 का आपराधिक इतिहास है. - इस लिस्ट में पहले नंबर पर है सबके विकास का दावा कर रही बीजेपी, बीजेपी के 73 उम्मीदवारों से 29 आपराधिक छवि वाले हैं. - दूसरे नंबर पर है दलितों की राजनीति करने वाली मायावती की बीएसपी- बीएसपी ने 73 में से 28 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है. - RLD ने 57 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, इसमें से 19 दागी हैं. - बीजेपी जिस एसपी के उम्मीदवारों को उल्टा लटकाने की बात कर रही है उसका चौथा नंबर है- 51 में से 15 दागी उम्मीदवारों को अखिलेश ने भी टिकट दिया है. गोवा में चुनाव हो चुके हैं लेकिन यहां भी दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में बीजेपी दूसरे नंबर पर है. कांग्रेस 9 उम्मीदवारों के साथ पहले नंबर, बीजेपी 6 दागी उम्मीदवारों के साथ दूसरे नंबर पर और आप 3 उम्मीदवारों के साथ तीसरे नंबर पर है. गोवा ही नहीं पंजाब में भी कांग्रेस दागी उम्मीदवारों के मामले में सबसे ऊपर है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने 9-9, अकालियों ने 8 और बीजेपी ने 1 आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. हालांकि आंकड़े बताते हैं कि आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने में पिछले चुनावों के मुकाबले 12 प्रतिशत की कमी आयी है, फिर भी ऐसा नहीं है कि किसी पार्टी ने इन बाहुबालियों के लिए अपनी पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर लिए हों ना उनमें अतीक और अंसारी जैसे बाहुबलियों को लेकर अपने पिता से बगावत करने वाले अखिलेश हैं और ना ही सुचिता और सुराज का दावा करने वाली बीजेपी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget