एक्सप्लोरर

ABP Exit Poll 2019: यूपी में आए रुझानों से बीजेपी में खुशी, विपक्ष को 23 का इंतजार

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आपके अपने चैनल एबीपी न्यूज़ समेत विभिन्न चैनलों ने आने वाले चुनाव परिणामों पर अपना एग्जिट पोल जारी किया है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आपके अपने चैनल एबीपी न्यूज़ समेत विभिन्न चैनलों ने आने वाले चुनाव परिणामों पर अपना एग्जिट पोल जारी किया है. रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि कांग्रेस सत्ता से दूर दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी ने खुशी जाहिर की, तो विपक्ष ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए और कहा उसे 23 मई की मतगणना का इंतजार है.

2014 में बीजेपी गठबंधन को उत्तर प्रदेश से 73 सीटें मिली थीं. समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में पांच सीटें आई थीं. जबकि बसपा का खाता भी नहीं खुल पाया था. लेकिन 2018 में हुए उपचुनाव में फूलपुर, गोरखपुर, और कैराना में गठबंधन ने बीजेपी को जबरदस्त झटका दिया था. जबकि गोरखपुर बीजेपी का गढ़ था. इसके बाद 2019 के चुनाव में सपा और बसपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा, "हम सबको पहले ही विश्वास था कि देश की जनता मोदी जी और एनडीए को राष्ट्र को और आगे बढ़ाने के लिए भारी बहुमत देगी. ये सर्वे उसी को परिभाषित कर रहे हैं. लेकिन हमारा मनाना है कि यूपी में हमारा नारा 73 प्लस का सार्थक होगा."

कांग्रेस के प्रवक्ता आशोक सिंह ने कहा, "मीडिया ने तो चुनाव के पहले ही बीजेपी की सरकार बनवा दी थी. इसीलिए अभी रुझानों पर ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं है. 23 मई को आने वाले परिणामों में हम डबल डिजिट में प्रदेश में होंगे. देश में एक बार कांग्रेस की सरकार बनेगी. सर्वे इसी प्रकार राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आए थे. बाद में सब फुस्स कारतूस हो गए. इसीलिए इन पर ज्यादा भरोसा न करके 23 मई का इंतजार करना ठीक है."

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, "जो सच्चाई है वह 23 मई को जनता के सामने आएगी. अभी से इन रुझानों पर क्या कहना है. पूरे प्रदेश में जनता ने महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया है. बीजेपी की हालत पतली है. 23 मई के परिणाम चौंकाने वाले होंगे."

गौरतलब है कि एबीपी न्यूज़ और नीलसन के सर्वे में एनडीए को 277 सीटें मिल रही हैं. वहीं यूपीए को 130 सीटों पर जीत मिल रही है. वहीं अन्य के खाते में 135 सीटें जा रही हैं. पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से महागठबंधन को 45 बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget