एक्सप्लोरर

बीजेपी को हराने के लिए किसी भी गठबंधन को अपना समर्थन देने को तैयार है 'आप': संजय सिंह

संजय सिंह के मुताबिक़ यूपी में अपराध चरम पर है. बेरोजगारी के चलते नौजवान परेशान हैं और सीएम लोगों को गुमराह करने के लिए मंदिर का राग अलाप रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए किसी भी गठबंधन को अपना समर्थन देने को तैयार है.

प्रयागराज: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें ढोंगी करार दिया है. संजय सिंह का आरोप है कि सीएम योगी सिर्फ ढोंग रचाते हैं और उनके राज में यूपी रोगी प्रदेश बन गया है. उनकी सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया है और सीएम योगी सिर्फ झूठे दावे कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

संजय सिंह के मुताबिक़ यूपी में अपराध चरम पर है. बेरोजगारी के चलते नौजवान परेशान हैं और सीएम लोगों को गुमराह करने के लिए मंदिर का राग अलाप रहे हैं. उनका कहना है कि योगी जानबूझकर मंदिर का मुद्दा उछालकर आम लोगों की परेशानियों से लोगों का ध्यान भटकाते हुए ढोंग रचा रहे हैं.

प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए किसी भी गठबंधन को अपना समर्थन देने को तैयार है. उनके मुताबिक़ यूपी में अगर सपा-बसपा और आरएलडी का गठबंधन बनता है तो आम आदमी पार्टी उसे समर्थन करेगी. हालांकि कांग्रेस पार्टी से तालमेल को वह साफ तौर पर कुछ भी नहीं बोल सके. उन्होंने इलाहाबाद और फैज़ाबाद का नाम बदले जाने पर भी योगी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह नफरत फैलाने की राजनीति का हिस्सा है.

बता दें कि संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी राज में देश के हालात बेहद खराब हो गए हैं, ऐसे में उसे दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए सभी पार्टियों को एकजुट हो जाना चाहिए. अगर विपक्षी पार्टियां एकजुट नहीं होंगी तो बीजेपी देश पर तालिबानी अंदाज़ में हुकूमत करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget