एक्सप्लोरर

BJP की जमानत जब्त कराएगी नोटबंदी: संजय सिंह

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने रविवार को नोटबंदी को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर वार किया और बीजेपी को 'जुमला पार्टी' बताया.

BJP की जमानत जब्त कराएगी नोटबंदी: संजय सिंह

कांग्रेस की नसबंदी से की बीजेपी की नोटबंदी की तुलना

यूपी की राजधानी लखनऊ में संजय सिंह ने भी आरजेडी नेता लालू प्रसाद की तरह बीजेपी की नोटबंदी की तुलना कांग्रेस की नसबंदी से की और कहा कि जिस तरह नसबंदी अभियान से इंदिरा गांधी और संजय गांधी की जमानत जब्त हुई, उसी तरह चुनाव में मोदी और बीजेपी की जमानत जब्त होगी.

जुमला पार्टी बन गई है बीजेपी

राजधानी के गोलागंज स्थित रिफाह-ए-आम क्लब के मैदान में आयोजित रैली में संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी जुमला पार्टी बन गई है. इस पर से लोगों का विश्वास उठ गया है. देश जुमला से नहीं चलता.

उन्होंने कहा, "मोदी जी ने जनता को 15 लाख रुपये देने का वादा कर धोखा दिया और उल्टे नोटबंदी कर जनता के हक पर डाका डाल दिया. महीना भर से सभी लोग लाइन में लगे हैं और अपने हक का पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं.

जब्त करानी है मोदी और बीजेपी की जमानत

संजय सिंह ने कहा कि ये आपातकाल नहीं है तो क्या है. सन् 1976 में कांग्रेस ने भी ऐसा ही नसबंदी अभियान चलाया था. बदले में जनता ने सन् 1977 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी, संजय गांधी सहित सैकड़ों कांग्रेसियां की जमानत जब्त करा दी थी. अब नोटबंदी के बाद यूपी की जनता को मोदी और बीजेपी की जमानत जब्त करानी है.

आप नेता ने रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा, "पप्पू भी अब मोदी के भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं करते, उल्टे उनसे मिलने चले जाते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget