एक्सप्लोरर

सीतापुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने पुलिस से शिकायत की थी इसकी जांच की जा रही है. दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी. दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दबंगों ने एक महिला पर मिटटी के तेल डालकर जिंदा जला दिया. बुरी तरह जली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. 80 फीसदी जली महिला जिन्दी और मौत से जूझ रही है. डॉक्टर्स की एक टीम महिला का इलाज कर रही है. ये मामला तंबौर इलाके के ककहरा गांव का है.

पीड़ित महिला और उसके भाई के मुताबिक़ काफी दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ हो रही थी जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. वारदात की सूचना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के बड़े अधिकारियों ने महिला के बयान लिए है और दो लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी भी दबंग आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

अधिकारियों ने कहा कि जिस पुलिस वाले ने महिला की शिकयत को गंभीरता से नहीं लिया उसके खिलाफ भी कार्यवाही होगी. फिलहाल सीतापुर एसपी प्रभाकर चौधरी ने थानेदार तम्बौर को निलंबित कर दिया है और बिसवां सीओ तौकीर अहमद खान के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है.

पीड़ित महिला का कहना है की इलाके के दबंग लगातार उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. उसने कई बार पुलिस से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. न ही पुलिस कभी गांव आई, न ही दबंगों से कभी एक बार भी पूछताछ की. यही वजह रही की दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए और ये वारदात हुई.

पीड़ित महिला के भाई का कहना है कि जब बहन शौच के लिए घर से निकली तभी थोड़ी पर बने गन्ने के खेत में पीछे से आये दबंग रमेश और उसके साथी रामू ने मिलकर उसको पहले ज़मीन पर गिरा दिया और उसके बाद उस पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी. फिर दोनों वहां से भाग निकले. आग की लपटों को देखने के बाद खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने पुलिस से शिकायत की थी इसकी जांच की जा रही है. दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी. दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget