एक्सप्लोरर

20 फीट गहरे पानी में ‘टाइटैनिक’ बनी बच्चों से भरी स्कूल बस, ड्राइवर और ग्रामीणों की दिलेरी से बची बच्चों की जान

बस को पानी में डूबता हुआ देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और अपनी दिलेरी से डूबी हुई बस में से बच्चों को निकाल लिया. बस ड्राइवर और असिस्टेंट ने भी मुसीबत में साहस का परिचय दिया.

मेरठ: मेरठ के स्कूली बच्चों से भरी एक बस रेलवे हाल्ट के नीचे अंडरपास में भरे पानी में डूब गई. बस को पानी में डूबता हुआ देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और अपनी दिलेरी से डूबी हुई बस में से बच्चों को निकाल लिया. बस ड्राइवर और असिस्टेंट ने भी मुसीबत में साहस का परिचय दिया.

तेज बारिश के बीच ऐसे डूबी स्कूल बस

मेरठ के हापुड़ रोड इलाके में एनकेबीआर स्कूल की बस आज दोपहर को बस में बच्चे लेकर उन्हें ड्राप करने के लिए चली थी. परतापुर इलाके में चांदसारा रेलवे हाल्ट के नीचे अंडरपास से पहले जब बस ने टर्न लिया तो सामने करीब 20 फीट पानी भरा था. बस ड्राइवर कुछ समझ पाता उससे पहले की ढलान में भरे पानी की ओर बस मुड़ गई और बस का अगला हिस्सा पानी में डूब जाने से बस के ब्रेक नहीं लग पाए. बैकगियर में भी बस ने काम नहीं किया. ड्राइवर किसी नतीजे तक पहुंचता उससे पहले ही बस गहरे पानी में चली गई और बस में मौजूद बच्चे बुरी तरह मदद के लिए चीखने लगे.

20 फीट गहरे पानी में ‘टाइटैनिक’ बनी बच्चों से भरी स्कूल बस, ड्राइवर और ग्रामीणों की दिलेरी से बची बच्चों की जान

बस ड्राइवर और ग्रामीण बने बच्चों के ‘तारणहार’

पास के खेतों में धान लगा रहे किसानों में से किसी ने बस को पानी में जाते हुए देखा. बच्चों की चीख-पुकार जब उसके कानों तक पहुंची तो किसान ने सभी किसानों को मदद के लिए आगे आने को आवाज लगाई. करीब 50 किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे और पानी में किसी तरह बस में घुसकर बच्चों को निकालना शुरू किया. ग्रामीणों को देखकर बस ड्राइवर और उसके असिस्टेंट ने भी हिम्मत की ओर बच्चों को बस से बाहर निकलवाने लगे. बच्चों को बस से निकालने के बाद सड़क तक पहुंचाया गया. कुछ ही देर में बारिश तेज होने से पानी बढ़ा और बस छत तक डूब गई. अंडरपास में ट्रैक के नीचे भरे पानी की गहराई करीब 20-25 फीट बताई जा रही है. हाल्ट के आसपास के पानी के निकासों में सिल्ट भर जाने से सड़क पर भरा पानी कम नहीं हो रहा है और बस पानी में डूबी हुई खड़ी है.

मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे की टीम

मौके पर बस में बच्चों को निकलवाने में सहायक बने प्रशांत त्यागी ने बताया कि करीब 20 बच्चे बस से निकाले गए है. किसी और बच्चे के बस में फंसे होने की कोई आशंका नहीं है. घटना के करीब 4 घंटे बाद बारिश बंद हो जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली. रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्चों को सकुशल बचाए जाने पर ग्रामीण और बस स्टाफ की पीठ ठोंकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget