एक्सप्लोरर

लखीमपुर खीरी : पत्नी को विदा कराने गया था दामाद, ससुराल वालों ने उतारा मौत के घाट

कुछ दिन पूर्व रामकिशोर अपनी पत्नी आरती को विदा कराने अपनी ससुराल गया था लेकिन आरती अपने मायके में ही रहना चाहती थी. इसी बात को लेकर रामकिशोर का अपने ससुरालियों से विवाद हो गया.

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के सुक्खनपुरवा गांव में ससुराल गए एक युवक को उसके ससुरालियों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. युवक अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था.

जानकारी के अनुसार निघासन थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव निवासी रामकिशोर (30वर्ष) की शादी दो वर्ष पूर्व सुक्खनपुरवा निवासी राम कुमार की बेटी आरती के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरती अक्सर अपने मायके रहने लगी थी, इसी बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर तकरार होने लगी.

कुछ दिन पूर्व रामकिशोर अपनी पत्नी आरती को विदा कराने अपनी ससुराल गया था लेकिन आरती अपने मायके में ही रहना चाहती थी. इसी बात को लेकर रामकिशोर का अपने ससुरालियों से विवाद हो गया.

आरोप है कि आरती ने अपने मां-बाप व भाई के साथ मिलकर रामकिशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे राम किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. रामकिशोर की मौत की सूचना पाकर उसके परिजन सुक्खनपुरवा गांव पहुंचे, जहां रामकिशोर मृत हालत में पड़ा था, जबकि आरती अपने पूरे परिवार के साथ मौके से फरार हो चुकी थी. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

युवक के भाई सूरज ने बताया कि उसकी बेटी काजल ने आरती व उसके मां-बाप को रामकिशोर की हत्या करते हुए देखा है.निघासन इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया कि युवक की संद्धिग्ध हालत में मृत्यु हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget