एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पर हमला, अपहरण मामले में नामजद था आरोपी

एसपी यातायात सतीश चन्द्र ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर जबरन आकर एक युवक को छुड़ाने की कोशिश की और जब कामयाब नहीं हुए तो पुलिस पर पथराव किया. मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना मूंढापाडे क्षेत्र में दबंगों ने देर रात में अपहरण में नामजद एक युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया और पथराव कर युवक को छुड़ा ले गए. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी यातायात सतीश चन्द्र पहुंचे. उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया.

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी के परिजनों ने चौकी पर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा. फ़िलहाल पुलिस ने करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी युवक को काशीपुर चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.

मुरादाबाद: युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पर हमला, अपहरण मामले में नामजद था आरोपी

इस वजह से हुआ पुलिस पर हमला

मूंढापांडे क्षेत्र की करनपुर चौकी में उस समय कोहराम मच गया जब लगभग 50 से ज्यादा लोग चौकी में आकर आक्रामक हो गए. दरअसल मामला इलाके के एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था. दो दिन पहले इसी इलाके के बूजपुर के रहने वाला युवक नदीम इलाके की दूसरे समुदाय की एक युवती को लेकर कहीं चला गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था. हालांकि युवती को तो नारी निकेतन भेज दिया था.लेकिन युवक से पूछताछ करने के लिए उसे हलका इंचार्ज नरेंद्र अपने साथ करनपुर चौकी पर ले आये.

मुरादाबाद: युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पर हमला, अपहरण मामले में नामजद था आरोपी

आरोप है जिसकी भनक युवक के परिजनों को लग गई और उन लोगों ने पूरी चौकी को निशाने पर ले लिया. परिजनों ने चौकी पर जमकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और जिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया उन पर भी हमला बोलकर उन्हें लहुलुहान कर दिया, और आरोपी युवक नदीम को वहां से आजाद कराकर ले गए.

पुलिस चौकी खाली थी, पुलिसकर्मी नदारद थे

घटना के बाद पुलिस चौकी के हालात इतने बुरे थे कि चौकी में कोई पुलिसकर्मी नहीं था. सभी अपनी जान बचाकर वहां से निकल चुके थे. कुर्सिया,शीशे सब टूटे पड़े थे और वहां खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे थे. चश्मदीद की माने तो आरोपी युवक इलाके के जिला पंचायत सदस्य अनीस चौधरी का भाई बताया जा रहा है और उन्होंने ही आकर युवक को ले जाने के लिए ये हमला किया है और दो पुलिसकर्मियों को घायल किया है. जिन्हें इलाके के लोगों ने बचाया है.

मुरादाबाद: युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पर हमला, अपहरण मामले में नामजद था आरोपी

घटना की सूचना पर मुरादाबाद पुलिस में हड़कम्प मच गया. कुछ देर पहले जो पुलिस चौकी खाली थी घटना की सूचना पर वहां पुलिस के आला अधिकारी, कई थाने की पुलिस के रातों रात पहुंच गई.एसपी यातायात सतीश चन्द्र ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर जबरन आकर एक युवक को छुड़ाने की कोशिश की और जब कामयाब नहीं हुए तो पुलिस पर पथराव किया. मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget