एक्सप्लोरर

सीतापुर : बंधक बना कर कई दिनों तक लड़की से किया गैंगरेप, फिर बेच दिया

ये घटना है तो पुरानी पर नजर में अब आई है. दरअसल सीतापुर से 90 किलोमीटर दूर एक 17 साल की नाबालिग दलित लड़की का दिन दहाड़े 8 महीने पहले अपहरण हो गया. पहले कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया फिर उसे बेच दिया गया.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए पर कहीं ना कहीं वो इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. हाल ही में एक मामला सीतापुर में सामने आया है. ये घटना है तो पुरानी पर नजर में अब आई है. दरअसल  सीतापुर से 90 किलोमीटर दूर एक 17 साल की नाबालिग दलित लड़की का दिन दहाड़े 8 महीने पहले अपहरण हो गया. पहले कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया फिर उसे बेच दिया गया. होर्डिंग से नेता का नंबर लेकर कर रहे थे ब्लैकमेल, दोनों गए जेल आरोप है की इलाके के ही 3 मुस्लिम लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना को 8 महीने हो गए. केस भी दर्ज हुआ लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे है. धमका रहे हैं. पीड़ित बुजर्ग मां का आरोप है की वो लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में भी गईं, मिलीं भी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. सनसनीखेज़ धाराओं में दर्ज किए गए मामले मामला तूल न पकड़े इसलिए पुलिस ने आरोपी लड़को पर धारा 504, 354, 342, 364, 376D में केस भी दर्ज किया. पुलिस ने 3 नवम्बर 2017 को FIR में साफ़-साफ़ सभी तीनो आरोपियों पर 364 यानि अपहरण, 376D गैंगरेप की सनसनीखेज़ धाराओं में मामले को दर्ज किया. लेकिन लड़की की बरामदगी के नाम पर लड़कों से आज तक पूछताछ तक नहीं की गई ना ही उन्हें कभी थाने बुलवाया गया पीड़िता की मां को धमकाते हैं आरोपी यही वजह है की पीड़ित बुज़ुर्ग महिला को आरोपी लगातार केस वापस लेने के लिए धमकाते हैं. दिल में दर्द, आखों में आंसू लिए पीड़ित महिला का कहना है की आरोपी कहते है की लड़की नहीं मिलेगी. पुलिस बिकी हुई है. मुंहबोले मामा ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दी उसकी हत्या सीएम योगी से गुहार लगाने जनता दरबार में भी गई थी पीड़िता की मां इलाके के लोगों से भीख मांग कर पीड़ित बुज़ुर्ग महिला योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके जनता दरबार में लखनऊ पहुंची थी. उसको वहां कार्यवाही का आश्वासन भी मिला था. सरकार में मंत्री केशव मौर्या को इस गंभीर वारदात की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गयी थी. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. हर जगह से उम्मीद खो चुकी पीड़िता की मां करने लगी है खुदकुशी की बातें  पीड़ित महिला उसके बाद से लगातार थाना रामपुरमथुरा, सीतापुर पुलिस अधीक्षक आनद कुलकर्णी, सीओ महमूदाबाद जावेद अहमद के दफ्तर के चक्कर लगा रही है. लेकिन कोई साथ नहीं दे रहा. अब तो वो जहां जाती है उसे वहां से भगा दिया जाता है. थक हार कर घर बैठी बुजर्ग के पास कोई रास्ता नहीं बचा है इसलिए अब वो खुदकुशी की बाते करने लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget