एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: खोड़ा इलाके में जमींदोज हुई चार मंजिला इमारत, सर्च ऑपरेशन जारी

भारी बारिश में इमारतों के गिरने का सिलसिला जारी है. इस महीने ये इमारते गिरने का तीसरा मामला है. बता दें कि इसके पहले नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी और गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी में 5 मंजिला इमारत गिर गई थी.

गाजियाबाद: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी और सूरजपुर के बाद आज गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई. चीफ फायर अफसर के मुताबिक, बिल्डिंग खाली थी, उसमें कोई नहीं था, फिर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

स्थानीय निवासी के मुताबिक ये बिल्डिंग तकरीबन 7 बजकर 31 मिनट पर गिरी, इस बिल्डिंग को 2 बजे ही खाली करा दिया गया था और 3 दिन पहले इस बिल्डिंग से क्रेन टकरा गया था इस वजह से इसमें दरार आ गई थीं. डीएम ऋतु माहेश्वरी मौके पर मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रही हैं. SP सिटी आकाश तोमर ने कहा कि बिल्डिंग खाली करवाई गई थी, किसी के दबने की आशंका नहीं है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक तीन मंजिला गिर गई थी. हालांकि उसमें जान-माल के नुकसान नहीं हुआ था. भारी बारिश में इमारतों के गिरने का सिलसिला जारी है. इस महीने ये इमारते गिरने का तीसरा मामला है.

बता दें कि इसके पहले नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी और गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी में 5 मंजिला इमारत गिर गई थी. ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतें जमींदोज़ हो गईं थीं. एक निर्माणाधीन बिल्डिंग दूसरी बिल्डिंग पर गिर गई थी. इस हादसे में 9 लोग मारे गए थे.

इस हादसे के बाद ग्रेनो के पीएम वी.पी सिंह और एपीएम अख्तर अब्बास जैदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. OSD विभा चहल पर भी गाज गिरी थी. सीएम योगी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा देने का एलान किया था.

शाहबेरी हादसे को लेकर यह भी जांच की जा रही है कि क्या दोनों इमारतें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में आती हैं, अगर ऐसा है तो निर्माण शुरू होने से पहले आवश्यक मंजूरी के लिए कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया गया था या नहीं.

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों इमारतें अवैध रूप से बनाई गई हैं और एक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था और उसमें दर्जन भर परिवार रहने भी लगे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget