एक्सप्लोरर

बरेली: ट्रेन में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी, रेल कर्मचारियों ने बच्ची को बचाया

11 साल की मासूम बच्ची अपने मां-बाप से बिछड़ गई थी. बच्ची को अकेला देख दरिंदे की बुरी नजर उस पर पड़ गई और वो उस बच्ची को बिहार से बरेली जंक्शन लेकर आ गया और उसके साथ वाशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में रेप किया.

बरेली: यूपी के बरेली में एक 11 साल की बच्ची के साथ ट्रेन में दरिंदगी की वारदात सामने आई है. वाशिंग लाइन पर खड़ी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में 22 साल के युवक ने 11 साल की बच्ची को अगवा कर ट्रेन में दरिंदगी की. वही जीआरपी ने दरिन्दे को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार की बच्ची को अगवा कर बरेली में दरिंदगी

11 साल की मासूम बच्ची अपने मां-बाप से बिछड़ गई थी. बच्ची को अकेला देख दरिंदे की बुरी नजर उस पर पड़ गई और वो उस बच्ची को बिहार से बरेली जंक्शन लेकर आ गया और उसके साथ वाशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में रेप किया. बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ लिया. उसे पीटते हुए जीआरपी के हवाले कर दिया. घटना दिल्ली-बरेली पैसेंजर में जंक्शन की वाशिंग लाइन पर हुई.

बच्ची की चीख सुन रेलकर्मियों ने बचाया

दरअसल, यह ट्रेन सुबह 10 बजे जंक्शन पहुंच जाती है. यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन वाशिंग लाइन में चली गई. इस ट्रेन के आखिरी डिब्बे में महाराष्ट्र का युवक एक 11 साल की बच्ची को लेकर पहुंच गया. उसने किशोरी को ट्रेन की बोगी में बंद कर लिया. उससे दरिंदगी की. बच्ची की चीख सुनकर कुछ राहगीर वहां पहुंच गए. उन्होंने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर आरोपी को पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई की और जीआरपी के हवाले कर दिया. इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है कि बच्ची बिहार से यूपी के बरेली कैसे पहुंची.

बच्ची के परिजनों को तलाशेगी पुलिस 

पूछताछ में पुलिस को युवक ने बताया कि वह महाराष्ट्र का रहने वाला है और किशोरी बिहार की रहने वाली है. अब पुलिस सबसे पहले बच्ची के अपनो की तलाश में जुट गई है. देखना ये है कि बच्ची अपनो से कब तक मिल सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget