एक्सप्लोरर

यूपी के रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सात लोगों की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) का इंजन और नौ डिब्बे बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास पटरी से उतर गए जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 35 यात्री घायल हो गए.

लखनऊ: मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) का इंजन और नौ डिब्बे बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास पटरी से उतर गए जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 35 यात्री घायल हो गए. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

यह दुर्घटना बुधवार की सुबह करीब छह बजे रायबरेली के निकट हरचन्दपुर के बाबापुर के करीब हुई. प्रदेश के सहायक महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि घायलों को हरचंदपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. इनमें से नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी आतंकी साजिश के पहलू की जांच के लिये एटीएस की टीम भी मौके पर भेजी गयी है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को फिलहाल लखनऊ भेजा जा रहा है जहां से उन्हें विशेष ट्रेन से दिल्ली भेजा जाएगा.

एडीजी ने बताया कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीधिकारी, उपसंभागीय मजिस्ट्रेट सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. सभी अपने-अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में सहायता दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम और राहत ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई है.

हादसे के बाद उत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है. जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार वाराणसी हेल्पलाइन नंबर 0542 2503814, लखनऊ हेल्पलाइन नंबर 9794830975, 9794830973, प्रतापगढ़ हेल्पलाइन नंबर 05342 220492 और रायबरेली के लिए हेल्पलाइन नंबर 0535 2213154 है.

हादसे के कारण इस मार्ग की सभी अप और डाउन लाइनों पर यातायात बाधित है. उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारण 13 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. रेलवे के सूत्रों के अनुसार, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि गोयल रेलवे प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने प्रभावी तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने तथा घायलों को सर्वोत्तम संभव इलाज मुहैया कराने को कहा है. हादसे पर शोक जताते हुए रेल मंत्री ने उत्तरी सर्किल के रेल सुरक्षा आयोग से दुर्घटना की जांच कराने के आदेश दिए हैं.

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

हादसे के वक्त ट्रेन में मौजूद शख्स की आपबीती सुनिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget