एक्सप्लोरर

यूपी: पापा की याद में तड़पती है, फिर भी लोगों को जागरुक करने का कोई मौका नहीं छोड़ती 6 साल की यह कोरोना फाइटर

6 साल की कोरोना फाइटर लोगों को जागरुक करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है.सोशल मीडिया पर इस मासूम का वीडियो वायरल हो रहा है.

प्रयागराज: लॉकडाउन की बंदिशें अगर आपको बेचैन कर रही हैं, अगर आपका मन लॉकडाउन में फंसे अपनों से मिलने के लिए मचल रहा है तो कोई भी फैसला लेने से पहले संगम नगरी प्रयागराज की छह साल की मासूम बच्ची आरोही की बातों को सुन लीजिये. यूपी के ही चित्रकूट जिले के सरकारी अस्पताल में कोरोना की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर पिता से मिलने के लिए ये मासूम दिन रात आंसू बहाती है. भगवान के सामने हाथ जोड़कर उनसे पापा का दीदार कराने की गुहार लगाती है. पापा की तस्वीर को हाथ में लिए घंटों निहारती रहती है, लेकिन यह सिक्के का सिर्फ एक पहलू है.

मासूम आरोही पापा से मिलने के लिए मचलती तो रहती है, लेकिन उसे इस बात का गर्व भी है कि उसके पापा इन दिनों धरती के भगवान बनकर कोरोना से परेशान लोगों की जिंदगी बचाने की मुहिम में जुटे हुए हैं. यही वजह है कि छह साल की यह बच्ची डॉक्टर्स के लिए इस्तेमाल होने वाली पीपीई किट की तर्ज पर तैयार हुई.

यूपी: पापा की याद में तड़पती है, फिर भी लोगों को जागरुक करने का कोई मौका नहीं छोड़ती 6 साल की यह कोरोना फाइटर

पारदर्शी ड्रेस को पहनकर और गले में पापा का आला लटकाकर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो जारी करती है और लोगों से कोरोना की गंभीरता को समझते हुए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने और घर पर ही रहने की नसीहत देती है.

सोशल मीडिया पर किया जा रहा है वीडियो पसंद

मासूम आरोही का वीडियो सोशल मीडिया पर ना सिर्फ खूब पसंद किया जा रहा हैं, बल्कि तोतली जुबान में की गई उसकी अपील पर तमाम लोग अमल भी कर रहे हैं. लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर ही रहने, बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सैनिटाइजर व हैंडवॉश के इस्तेमाल की अपील वाले आरोही के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का सबब बने हुए हैं. हर किसी को इस मासूम की अपील खासी प्रभावित कर रही है.

प्रयागराज के राजरूपपुर इलाके में रहने वाली छह साल की आरोही पहली क्लास में पढ़ाई करती है. आरोही के पिता डॉक्टर कृष्णा खरे यूपी के ही चित्रकूट जिले में लैब टेक्नीशियन हैं. इन दिनों उनकी ड्यूटी कोरोना संदिग्धों के सैम्पल लेकर उन्हें लैब भेजने में लगी हुई है. पिछले एक महीने से उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिली है, इसीलिये वह प्रयागराज में अपने परिवार से मिलने नहीं आ पाए हैं. लॉकडाउन से पहले डॉक्टर कृष्णा ज्यादातर हर रोज अप डाउन कर लेते थे.

डॉक्टर कृष्णा की इकलौती बेटी आरोही अपने पापा की लाड़ली है. वह ज्यादातर उन्ही के हाथों खाना खाती थी और उन्ही के साथ सोती भी थी, लेकिन लॉकडाउन में कोरोना की इमरजेंसी ड्यूटी में लगे होने की वजह से वह पिछले कई दिनों से अपने पापा की सूरत भी नहीं देख सकी है. पापा को वह शिद्दत से याद करती है. उनकी याद में तड़पती रहती हैं.

पापा को मिस कर रही है मासूम

कभी फोन पर बात कर कुछ देर के लिए शांत हो जाती है तो कभी पापा की तस्वीर को निहारकर. मासूम हाथ अक्सर घर के मंदिर में भगवान के सामने जुड़ जाते हैं. भगवान के दरबार में गुहार लगाते वक्त आरोही की आंखें अक्सर ही नम हो जाती हैं. मासूम को कभी मां सीमा खरे बहलाती हैं तो कभी परिवार के दूसरे सदस्य समझाते हैं.

आरोही अपने पापा को खूब मिस तो करती हैं, लेकिन इस मासूम को इस बात का बखूबी एहसास है कि उसके पापा इन दिनों लोगों को नई जिंदगी देने और कोरोना से परेशान लोगों की मदद करने के मिशन का हिस्सा बने हुए हैं. इसीलिये आरोही मासूमियत भरे अंदाज में कहती है कि उसे पापा पर गर्व तो है, फिर भी वह वह उन्हें खूब मिस करती है.

मासूम आरोही खुद भले ही पापा की एक झलक पाने को बेताब हो, लेकिन वह देशवासियों से लॉकडाउन पर सख्ती से अमल करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करती रहती है. अपनी अपील के लिए आरोही ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया है. वह परिवार से मदद लेकर अपनी अपील के वीडियो जारी करती हैं.

वीडियो को मिल रही है वाहवाही

अपने इन वीडियो संदेशों की वजह से आरोही को खूब वाहवाही मिल रही है. उसके वीडियो संदेश खासे पसंद किये जा रहे हैं. मासूम आरोही लोगों को यह सीख दे रही है कि वह कोरोना के मददगार नहीं बल्कि फाइटर बनें. छह साल की इस बच्ची का अनूठी अपील न सिर्फ प्रभावित करने वाली है, बल्कि हमें कुछ सोचने व सबक लेने के लिए इशारा भी करती है.

ये भी पढ़ें

अमेरिका ने पाकिस्तान को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिया 80लाख डॉलर का योगदान

नेपाल में सामने आए कोविड-19 के 14 नए मरीज, इनमें 12 भारतीय

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget