एक्सप्लोरर

यूपी: उन्नाव की एसपी समेत 36 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

योगी सरकार ने रविवार को 36 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इन तबादलों में उन्नाव जिले की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी भी शामिल हैं.

लखनऊ: योगी सरकार ने रविवार को 36 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इन तबादलों में उन्नाव जिले की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी भी शामिल हैं. पुष्पांजलि अभी हाल ही में उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के कथित बलात्कार कांड में पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद चर्चा में आई थीं. बाद में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया. पुष्पां​जलि को पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है. पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार हरीश कुमार को उन्नाव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं अलीगढ़ के एसएसपी राजेश कुमार पांडेय को एसएसपी मेरठ बनाया गया है जबकि मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी चाइल्ड केयर के तहत छुट्टी पर गई हैं. पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अजय कुमार सैनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है. डीजी होमगार्ड के स्टाफ ऑफिसर राम लाल वर्मा को एसपी खीरी बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक खीरी एस चनप्पा को इसी पद पर शाहजहांपुर भेजा गया है, जबकि शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर पद पर तैनात किया गया है. बुलंदशहर में तैनात मुनिराज जी को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा यूपी के पद पर तैनात किया गया है. पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद डॉ मनोज कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (फैजाबाद) के पद पर तैनात किया गया है. वहीं बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक एटीएस बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक संभल रविशंकर छवि को आजमगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget