एक्सप्लोरर

साल भर बाद फिर सुलग रहा है बीएचयू, पढ़ें आखिर क्या है बवाल की वजह

चीफ प्रॉक्टर की तरफ से 20 स्टूडेंट्स पर 'अटेम्प्ट टू मर्डर,' सरकारी काम में बाधा पहुंचाने , मारपीट, तोडफ़ोड़ और लूटपाट केस दर्ज कराया गया है.

वाराणसी: बीते साल छेड़खानी की घटना के बाद बवाल की आग में झुलसी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुलग रही है. बीते दिनों चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह पर कोर्ट के आदेश से 'अटेम्प्ट टू मर्डर' का केस दर्ज हुआ. अब चीफ प्रॉक्टर की तरफ से 20 स्टूडेंट्स पर 'अटेम्प्ट टू मर्डर,' सरकारी काम में बाधा पहुंचाने , मारपीट, तोडफ़ोड़ और लूटपाट केस दर्ज कराया गया है.

घटना बुधवार की है और गुरुवार को चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर केस लंका थाने में दर्ज हुआ. इस केस में 13 स्टूडेंट्स नामजद है जबकि सात अज्ञात बताए जा रहे हैं.

अलीगढ़ में इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से प्रशासन परेशान

चीफ प्रॉक्टर की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में बुधवार को हुई घटना का विवरण दिया गया है. इसके मुताबिक़ बीएचयू के प्राक्टोरियल ऑफिस में बुधवार की शाम चीफ प्राक्टर प्रो. रॉयना सिंह, डा. निर्मला होरो, डा. सीमा तिवारी और सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ मीटिंग कर रहीं थीं.

इसी दौरान करीब दो दर्जन स्टूडेंट्स काले गमछे से मुंह बांधे उनके ऑफिस में घुसे. उनके हाथों में डंडे थे, जिससे उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. यही नहीं इन स्टूडेंट्स ने ऑफिस के शीशे और कुर्सी-टेबल भी तोड़ दिए.

बीएचयू चीफ प्रॉक्टर सहित 25 लोगों पर 'अटेम्प्ट टू मर्डर' का केस दर्ज

पेपर वेट से किया गया हमला आरोप यह भी है कि टेबल पर रखे पेपर वेट से वहां बैठे लोगों पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में कई लोग चोटिल भी हुए. घटना को अंजाम देने के बाद स्टूडेंट्स वहां से धमकी देते हुए भाग निकले. बीएचयू एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना में घायल लोगों का मेडिकल भी कराया.

गुरुवार को चीफ प्रॉक्टर के तहरीर देने पर लंका पुलिस ने मृत्युंजय मौर्या, लाल कर्ण, शिवांगी चौबे, मिथिलेश कुमार, गरिमा यादव, दीपक सिंह, रजत सिंह, अनूप कुमार, जय, विकास, शाश्वत, पारुल शुक्ला सहित अज्ञात स्टूडेंट्स के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में के दर्ज कर लिया.

चखने को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने मामा-भांजे के सीने में उतारीं गोलियां

इस मामले में स्टूडेंट्स का कहना है कि बीते साल हुई घटना को लेकर चीफ प्राक्टर गलत बयानी कर रहीं थी. स्टूडेंट्स के मुताबिक़ इसी मुद्दे पर वे चीफ प्रॉक्टर से कहने गए थे कि उन्हें इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.

इस मामले में होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई इस मामले में बीएचयू के पीआरओ राजेश सिंह का कहना है कि कैंपस में बिना परमिशन किसी तरह का धरना-प्रदर्शन, रैली करना बैन है. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के एकेडेमिक वातावरण को खराब करने की छूट किसी को नहीं है.

अगर कोई स्टूडेंट ऐसा करता पाया जाता है तो वह क्राइम माना जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget