एक्सप्लोरर

लखनऊ लूट कांड: पुलिस ने जारी की सीसीटीवी फुटेज, सूचना देने वाले को मिलेंगे 50 हजार

गोमती नगर इलाके में हुई 10 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज जारी की है. पुलिस ने आरोपी की सटीक सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.

लखनऊ: गोमती नगर इलाके में हुई 10 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज जारी की है. पुलिस ने आरोपी की सटीक सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है. बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कैशियर की गोली मार कर हत्या कर लुटेरों ने 10 लाख की लूट को अंजाम दिया था. विभूति खंड के बैंक ऑफ बड़ौदा में रकम जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कैशियर की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी और 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर आईजी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. पुलिस कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. मूलरूप से गोसाईंगंज के परेहटा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक माता बख्श सिंह के बेटे श्याम सिंह (45) विभूति खंड क्षेत्र के विनीत खंड-2 में अपने परिवार के साथ रहते थे. श्याम सिंह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की बिहारी गैस सर्विस में कैशियर थे. वह अक्सर एजेंसी का रुपया बैंक में जमा करने जाते थे. सोमवार सुबह भी वह गैस एजेंसी की रकम लेकर विभूतिखंड क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा में रुपये जमा करने जा रहे थे. रास्ते में बैंक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हों गोली मार दी और दस लाख रुपए से भरा बैग ले फायरिंग करते हुए फरार हो गए. वहीं लोगों की मदद से श्याम सिंह को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर आईजीए एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. वीडियो फुटेज खंगाले लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि बदमाशों ने रेकी और सटीक मुखबिरी के आधार पर वारदात को अंजाम दिया और भागने में सफल रहे. बदमाश रास्ते से भी परिचित थे. इसीलिए उन्हें भागने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उधर, बेटे की मौत से गमजदा पिता ने प्रदेश सरकार से मुआवजे और बहू को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की दोनों बेटियां अनाथ हो गईं, श्याम सिंह ही परिवार का खर्च चलाते थे. अगर मुआवजा और सरकारी नौकरी नहीं मिली तो उनका परिवार सड़क पर आ जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget