एक्सप्लोरर

संस्कृत सीखने की ललक में मारिया स्पेन से भारत आई, और न सिर्फ सीखा बल्कि गोल्ड मेडल हासिल किया

8 साल पहले नौकरी छोड़कर अपने देश स्पेन से भारत आने वाली मारिया अब पीएचडी करना चाहती हैं. वे आचार्य बनकर अपने देश में पढ़ाना चाहती हैं. आध्यात्म और दर्शन में रुचि के कारण वह भारत की ओर खींची चली आईं.

संस्कृत भले ही भारत में कमजोर पड़ी हो, लेकिन दुनिया में इसकी चमक फीकी नहीं पड़ी है बल्कि इसका डंका दुनिया भर में बज रहा है. पहले ज्यादातर विदेशी सिर्फ संस्कृत भाषा सीखने के लिए आते थे और कुछ सर्टिफिकेट कोर्स कर चले जाते थे लेकिन अब यहां के संस्कृत गुरुकुलों में पीजी और पीएचडी भी करने लगे हैं. मंगलवार को स्पेन की एक संस्कृत विदुषी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आचार्य में गोल्ड मेडल प्रदान किया. स्पेन की मारिया संपूर्णानद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य कर रही रही थीं. आचार्य में उन्हें यह गोल्ड मेडल दिया गया. आचार्य पीजी के बराबर होता है.

पूर्व मीमांसा में पीजी मारिया सबसे पहले संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लिया. इसके बाद संस्कृत को पढ़ने और समझने में उनकी रुचि बढ़ती चली गई. सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद उन्होंने शास्त्री में दाखिला लिया और अच्छे अंकों से पास हो गईं. पीजी यानी आचार्य में मारिया ने पूर्व मीमांसा को चुना. पूर्व मीमांसा संस्कृत साहित्य में कठिन विषय माना जाता है. मारिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है. वे कहती है कि संस्कृत सीखने के लिए वाराणसी आई थी लेकिन इसके बाद उन्होंने कोर्स भी कर लिया. ग्रेजुएशन करने के बाद मारिया ने पूर्व मीमांसा में आचार्य परीक्षा पास किया. गोल्ड मेडल लेने के बाद मारिया ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह गोल्ड मेडल यूपी के राज्यपाल के हाथों मिला है

अब पीएचडी करना चाहती हैं मारिया मारिया 8 साल पहले वाराणसी आई थी. वह कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारत आईं. कुछ अन्य विदेशी छात्रों के साथ वे वाराणसी के एक गुरुकुल में रहती हैं. यहीं उन्होंने हिन्दी और संस्कृत भाषाएं सीखीं और अब संस्कृत में ही आचार्य बन गई. मारिया अब संस्कृत में पीएचडी करना चाहती हैं और फिर अपने देश में संस्कृत पढ़ाना चाहती हैं.

नौकरी छोड़कर संस्कृत सीखने आई थीं मारिया को संस्कृत से इतना लगाव हो गया कि वह अपने देश में अच्छी खासी नौकरी छोड़कर काशी आ गईं. मारिया वार्सिलोना से सोशल वर्क में ग्रेजुएशन किया है. मारिया कहती हैं, उनका मन आध्यात्म और दर्शन में अधिक लगने लगा. उनके मन में जो प्रश्न उठते, उसे वह खोजने की कोशिश करतीं. इसी दौरान उसे विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली और वह वाराणसी आ गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget