एक्सप्लोरर

यूपी; सोनभद्र हत्‍याकांड को लेकर मुख्‍यमंत्री, सपा और कांग्रेस के बीच वाक्युद्ध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र गोलीकांड के लिये कांग्रेस और सपा के नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें इसकी सजा के लिये तैयार रहना चाहिये.

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र में हाल में हुए गोलीकांड को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, सपा और कांग्रेस के बीच वाक्युद्ध शुरू हो गया है. सोनभद्र में जमीन के विवाद में गत बुधवार को हुई गोलीबारी में मारे गये 10 लोगों के परिजन से मुलाकात करने गये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस वारदात का ठीकरा कांग्रेस और सपा पर फोड़ते हुए कहा कि इस घटना की जड़ में इन दोनों दलों का पाप छुपा है. उन्‍हें इसकी सजा भुगतने के लिये तैयार रहना होगा. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वर्ष 1955 से ही सोनभद्र में आदिवासियों की जमीन पर कब्‍जे का उपक्रम शुरू कर दिया था. शुरुआती जांच में इसमें सपा के लोगों की भी संलिप्‍तता पता चली है. मामले का मुख्‍य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञदत्‍त सपा का सक्रिय कार्यकर्ता है. सरकार सोनभद्र में हुई ऐसी तमाम गड़बडि़यों की जांच करवा रही है. उनके दोषी भू-माफियाओं के खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, सपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेन्‍द्र चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी नाकामी छुपाने के लिये सोनभद्र में हाल में हुए सामूहिक हत्याकांड में सपा का हाथ होने का इल्जाम लगा रहे हैं. चौधरी ने सोनभद्र हत्याकांड के लिये कांग्रेस के साथ-साथ सपा को भी जिम्मेदार ठहराये जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि योगी अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश में अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्‍तारूढ़ भाजपा सोनभद्र में हुए अपराध की पूरी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है। कानून—व्यवस्था और जान—माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. सोनभद्र में हुई घटना के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान यज्ञ दत्त के सपा का सक्रिय कार्यकर्ता होने के मुख्यमंत्री के आरोप पर चौधरी ने कहा कि योगी गलतबयानी कर रहे हैंय यज्ञदत्त से सपा का दूर-दूर तक वास्ता नहीं है. सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश में व्याप्त घोर अराजकता पर पर्दा डालना चाहती है. वह सरकार नहीं चला पा रही है. जिस जमीन को लेकर वह हत्याकांड हुआ, उसे लेकर अर्से से मामला चल रहा था. पीड़ित आदिवासी लोग तहसील दिवस और थाना दिवस में शिकायत लेकर गये, मगर किसी ने नहीं सुनी. उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी के सोनभद्र के दौरे पर तंज करते हुए इसे देर आए दुरुस्त आयद करार दिया. प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं. देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है. अपना फर्ज पहचानना अच्छी बात है.' उन्होंने कहा 'उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है. अपेक्षा है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी पांच मांगों को माना जाएगा.' कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में कहा 'उम्भा गांव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया तब उत्तर प्रदेश सरकार को भी लगा कि कोई गम्भीर घटना घटी है.' उन्होंने कहा 'जो घोषणाएं की गयी हैं, उन पर जल्द अमल हो. आदिवासियों को जमीन का मालिकाना हक मिले और सबसे जरूरी, गांव के लोगों को पूरी सुरक्षा मिले.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget