एक्सप्लोरर

बीमार आवारा कुत्ते का खुद से मवेशी क्लीनिक पहुंचने का अनोखा मामला, डॉक्टरों ने किया ट्यूमर का खुलासा

क्लीनिक वर्तमान में कुत्ते के महंगे इलाज पर आनेवाले खर्च के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है. इंसानों की तरह, कुत्तों में कैंसर थेरेपी बिल्कुल महंगी साबित होती है. फंड जुटाने के अभियान को सफलता मिलती हुई भी दिखाई दे रही है.

क्या कभी आपने सुना है कि बीमार कुत्ता अपने इलाज के लिए खुद क्लीनिक पहुंच जाए? ब्राजील में ऐसा ही एक विचित्र मामला सामने आया जब एक आवारा कुत्ता लंगड़ाते हुए अपने इलाज के लिए मवेशी क्लीनिक पहुंच गया. क्लीनिक पहुंचने पर पशु चिकित्सकों ने पाया कि उसके अंदर एक खतरनाक ट्यूमर बढ़ रहा है. हालांकि, ये हमेशा रहस्य रहेगा कि क्या कुत्ता बस इंसानों की मदद तलाश कर रहा था या उसे मालूम था कि खास अस्पताल का मतलब कुत्तों की मदद करना है.

जख्मी कुत्ता इलाज कराने खुद पहुंचा क्लिनिक! 

अनोखा मामला उत्तर-पूर्व ब्राजील के जुआजीरो दो नोर्त का है. डॉक्टर गरीब मरीज के इलाज में जुट गए हैं और स्थानीय मीडिया से उन्होंने कहा है कि कुत्ता 'बहुत समझदार' है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पहली कीमोथेरपी कुत्ते को दी गई है और उसका सकारात्मक असर हुआ है. जहां तक जानवर की स्थिति का सवाल है, तो डॉक्टर सिल्वा ने कहा, "अभी खून नहीं बह रहा है और लगता है उसे दर्द नहीं है. पहली कीमोथेरपी ने अच्छा असर किया है और हम हर नई प्रक्रिया का मूल्यांकन करेंगे ये देखने के लिए कि उसे आगे इलाज की क्या जरूरत होगी."

जानवर में डॉक्टरों ने पाया खतरनाक ट्यूमर

महिला डॉक्टर ने बीमार कुत्ते की व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली है और रात में अपने साथ घर ले जाती हैं. दिन में कुत्ता और डॉक्टर क्लीनिक में रहते हैं. डॉक्टर ने बताया, "क्लीनिक में दाखिल होने पर कुत्ते ने पहले अपना जख्मी पंजा दिखाया, लेकिन मात्र इतनी समस्या नहीं थी बल्कि उसके नाखून अंदर की तरफ मुड़े हुए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ज्यादा दिनों तक नाखून नहीं काटे गए थे. आगे नोटिस करने पर पता चला कि उसे खून बह रहा है.

शुरू में मुझे लगा कि उसके अंदर ट्यूमर है और करीब से देखने पर मुझे विश्वास हो गया क्योंकि आवारा जानवरों में ये आम है. इसके अलावा, कुत्ते को कीड़े भी लग रहे थे." मामला सामने आने के बाद कई लोगों ने उसे स्वीकार करने की इच्छा जताई है. क्लीनिक की तरफ से कुत्ते के महंगे इलाज के लिए फंड बटोरने की जुगत की जा रही है.

इंसानों की तरह, कुत्तों में कैंसर थेरेपी का खर्च बिल्कुल महंगा होता है. इंटरनेट पर अभियान को सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. निर्धारित लक्ष्य 51,271 रुपए रखा गया है और दान की रकम अभी भी हासिल हो रही है. बताया जाता है कि क्लीनिक ने अतिरिक्त आमदनी को आवारा जानवरों के रेस्क्यू या देखभाल में लगी स्वंयसेवी संस्था को दान करने का फैसला किया है.

बांगलादेश: दो जहाजों के बीच भयंकर टक्कर, हादसे में 26 लोगों की मौत

राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की सत्ता में 2036 तक बने रहने के कानून पर किया दस्तखत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget