एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत के गोली वाले बयान पर बवाल, abp न्यूज से बोले कक्काजी- आंदोलन में गोली की कोई जगह नहीं

सरकार की नियत पर सवाल उठाने वाले राकेश टिकैत हिंसा को लेकर खुद सवालों के घेरे में है. किसान नेता हिंसा से एक तरफ पल्ला झाड़ रहे हैं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कल सभी बड़े किसान नेताओं के सामने बयान दिया कि अगर लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने की कोशिश हुई, भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने गोली क्यों नहीं चलाई?

नई दिल्ली: दिल्ली में हिंसा को लेकर किसान नेताओं पर केस दर्ज हुए हैं, पुलिस ने नेताओं को नोटिस भेजा है. पुलिस का साफ साफ कहना है कि किसान नेताओं ने उन शर्तों का पालन नहीं किया जिन शर्तों पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की इजाजत दी गई है. किसान नेता हिंसा से एक तरफ पल्ला झाड़ रहे हैं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कल सभी बड़े किसान नेताओं के सामने बयान दिया. टिकैत ने कहा कि अगर लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने की कोशिश हुई, भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने गोली क्यों नहीं चलाई? जब राकेश टिकैत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो किसान मोर्चा के बड़े नेता वहीं मौजूद थे.

एबीपी न्यूज का ये सवाल है कि गोली मारने वाले बयान पर बाकी के किसान नेता क्या सोचते हैं? एबीपी न्यूज़ ने यही सवाल संयुक्त किसान मोर्चा के मेंबर और किसान नेता शिवकुमार कक्का जी से पूछा. कक्का जी ने गोली वाले बयान से किनारा कर लिया. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने क्यों बयान दिया, यह वही बेहतर बता सकते हैं. लेकिन गांधीवादी आंदोलन में गोली और हिंसा की कोई जगह नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने लाल किले पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

हम गोली के पक्षधर नहीं, आंदोलन में गोली की कोई जगह नहीं- कक्का जी शिवकुमार कक्का जी ने कहा, ''हम कभी भी गोली के पक्षधर नहीं रहे हैं और राकेश टिकैट जी भी पक्षधर नहीं थे. उनके बयान के क्या मायने हैं यह मैं नहीं बता पाऊंगा. लेकिन इतनी दूर से किसान लाल किले तक पहुंच यह हमें बेहद आसान लगता नहीं है. किसान लाल किला तक पहुंच जाते हैं और दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है. हम इस पर पूरी जानकारी एकत्र कर रहे हैं, हम जल्द ही आपके सामने रखेंगे.''

उन्होंने कहा, ''दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर बेहद साधारण इंतजाम किए थे. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहिए था, एक तरफ किसानों को रोकने के लिए बड़े बड़े ट्राले लगा दिए और लाल किले के सामने सामान्य बैरिकेड्स लगाए गए.''

राकेश टिकैट के बयान को लेकर कक्का जी ने कहा, ''हम लोग नेता नहीं हैं, हम किसान लोग हैं. राकेश टिकैट क्या कह रहें इस बारे में उनसे राय ली जाएगी. उनके बयान का क्या मतलब है वो पूछा जाएगा. वो इसका उत्तर बेहतर दे पाएंगे, उनके बयान पर मुझसे राय लेकर क्या हासिल होगा? गोली कभी भी नहीं चलनी चाहिए, बलपूर्वक भी प्रदर्शकारियों को हटाया जा सकता था. मैं निजी तौर पर गोली चलाने के पक्ष में नहीं हूं लेकिन उन्होंने किस संदर्भ में कहा वो बेहतर बताएंगे. हमारा आंदोलन गांधीवादी है, इसमें गोली के लिए कोई जगह नहीं है.''

क्या कहा था राकेश टिकैत ने ? राकेश टिकैत ने लाल किले की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने गोली क्यों नहीं चलाई? उन्होंने यहां तक कहा कि पंजाब को देश से अलग करने की साजिश थी. टिकैत ने कहा कि अगर कोई घटना हुई है तो उसके लिए पूर्ण रूप से पुलिस दोषी है. उनको (प्रदर्शनकारियों) लाल किले तक जाने का रास्ता मुहैया कराया गया है. कोई लाल किले तक चला जाएं और पुलिस की एक गोली भी वहां न चले?

राकेश टिकैत ने ये बात संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा. सभी लोग लंगर-भंडारे करते रहेंगे. युवाओं को डरने की जरूरत नहीं है. किसान संगठन को बदनाम करने की एक बड़ा साजिश थी. संयुक्त किसान मोर्चा ने ये जानकारी दी कि किसानों का 1 फरवरी को होने वाला संसद मार्च स्थगित कर दिया गया है. एक फरवरी को किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संसद की पैदल मार्च करने वाले थे.

यह भी पढ़ें- 14 फरवरी से पटरी पर फिर दौड़ेगी 'तेजस एक्सप्रेस', जानिए किस शहर से किस शहर तक कर सकेंगे सफर पश्चिम बंगाल: 'जय श्री राम' के खिलाफ टीएमसी के निंदा प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस और सीपीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget