एक्सप्लोरर

अफवाह की वजह से हुई हत्या: पालघर के साधु हत्याकांड की चार्जशीट

पुलिसकर्मियों के सामने ही भीड़ ने तीनों की पीट पीट कर हत्या कर दी. पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर भी हमला किया गया. हमले के बाद पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड शुरू की. करीब 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई जिनमें से 128 के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है.

पालघर में साधुओं की हत्या के पीछे कोई सांप्रदायिक कारण नहीं है. ये कहा है महाराष्ट्र की सीआईडी ने अदालत में दाखिल की गई अपनी चार्जशीट में. इसी साल अप्रैल में मुंबई से सटे पालघर में हिंसक भीड़ ने 2 साधुओं और उनके ड्राईवर को पीट पीट कर मार डाला था. उस हत्याकांड पर काफी सियासी घमासान भी मचा था.

पालघर जिले के गडचिंचले गांव में साधुओं को बेरहमी से पीटने वाली भीड़ एक अफवाह के कारण बौखलाई हुई थी. उस भीड़ ने 70 साल के साधु कल्पवृक्षगिरी, 35 साल के उनके शिष्य सुशीलगिरी और 30 साल के उनके ड्राईवर नीलेश तेलगडे पर इस अफवाह के चलते हमला कर दिया कि इलाके में बच्चों को अगवा करने वाला गिरोह घूम रहा है. वे साधु मुंबई से गुजरात के सूरत जाने के लिये निकले थे. लेकिन लॉकडाऊन के कारण जगह जगह पुलिस चेकिंग कर रही थी जिससे बचने के लिये उन्होने जंगल से भीतर के रास्ते से जाने का फैसला किया. लेकिन उसी वक्त उस इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह फैली हुई थी जिसकी चपेट में ये लोग आ गये.

वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से इत्तला किये जाने पर चंद पुलिसकर्मी इन्हें बचाने वहां पहुंचे लेकिन 500 से ज्यादा लोगों की हिंसक भीड के सामने पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम थी. इन पुलिसकर्मियों के सामने ही भीड ने तीनों की पीट पीट कर हत्या कर दी. पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर भी हमला किया गया. हमले के बाद पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड शुरू की. करीब 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई जिनमें से 128 के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है.

इस हत्याकांड के बाद जमकर सियासत हुई और इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई लेकिन सीआईडी की चार्जशीट से ये साफ हो गया कि घटना के पीछे कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं था. लेकिन बीजेपी ने चार्जशीट में कही गई बातों को मानने से कार कर दिया है. बीजेपी की मांग है कि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिये.

कुछ संगठनों का मानना है कि साधुओं की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई. इस मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर कुछ याचिकाएं भी अदालत के सामने दायर की गईं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
Explained: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
Explained: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget