एक्सप्लोरर

Rampur By Election Result: आजम खान के गढ़ रामपुर में पहली बार किसी गैर-मुस्लिम उम्मीदवार ने जीता विधानसभा चुनाव

Rampur Assembly By Election: रामपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने 30 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की. ऐसा पहली बार है जब किसी गैर-मुस्लिम प्रत्याशी ने यहां से जीत दर्ज की हो.

Rampur By Election: रामपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है. सपा नेता आजम खान का गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने 33,702 वोटों से जीत दर्ज की. उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हराया. उपचुनाव में जहां बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना को 80,964 वोट मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी आसिम रजा को सिर्फ 47,262 वोट ही मिले. आजादी के बाद हुए सभी विधानसभा चुनावों में यहां से मुस्लिम प्रत्याशी ही जीत का परचम लहराते आए थे.

सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच के एक मामले में सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने से ये सीट खाली हुई थी. इस सीट पर हालिया दिनों में उपचुनाव कराए गए. रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान दस बार जीत कर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने यहां से पहली बार 1980 में जनता पार्टी (सेक्यूलर) के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

आजम खान ने यहां से लगातार लोकदल (1985-89), जनता दल (1989-1991), जनता पार्टी (1991-192) और समाजवादी पार्टी (1993-1995) के झण्डे तले चुनाव जीता. हालांकि 1996 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें अफरोज अली खान से हार का मुंह देखना पड़ा था. 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने वापसी करते हुए सपा के टिकट से दोबारा वापसी की और 2019 में संसदीय चुनाव में जीत तक यहां से विधानसभा सदस्य रहे.

आजादी के बाद कोई गैर मुस्लिम यहां से नहीं बना था विधायक

रामपुर विधानसभा सीट से आजादी के बाद हुए सभी विधानसभा चुनावों में मुस्लिम प्रत्याशियों ने ही बाजी मारी थी. इस सीट पर पहली बार 1952 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी फज़लउल हक ने जीत दर्ज कर रामपुर की विधानसभा में नुमाइंदगी की. उसके बाद लगातार 20 बार रामपुर सीट पर हुए चुनावों और उपचुनावों में, यहां के मतदाताओं ने अलग-अलग पार्टियों के मुस्लिम प्रत्याशियों पर अपना भरोसा दिखाया. 

ऐसा पहली बार है जब यहां की अवाम ने किसी गैर-मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा दिखाते हुए विधानसभा के लिए चुना है. बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना की जीत से पहले रामपुर सीट से आजम खान ने 10 बार विधानसभा चुनाव जीते. फज़लउल हक के बाद असलम खान (1957-62), किश्वर आरा बेगम (1962-1967), ए. ए. खान (1967-68), सैय्यद मुर्तज़ा अली खान (1969-1974), मंज़ूर अली खान (1974-1977, 1977-1980), अफरोज़ अली खान (1996-2002) और ताजीम फातिमा (2019-202) ने रामपुर के लोगों की विधानसभ में नुमानिंदगी की और अपनी सेवाएं दीं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election Result 2022: मैनपुरी ही नहीं...गुजरात से भी आई अखिलेश यादव के लिए खुशखबरी, ऐसा रहा रिजल्ट

Manipuri Bypoll Result 2022: यूपी की राजनीति में क्या बदलने वाला है, डिंपल की जीत के हैं बड़े संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget