एक्सप्लोरर

दिल्ली के बाजारों में उमड़ रही बेतहाशा भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का नहीं हो रहा पालन

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही दिल्ली के बाजारों में बेतहाशा भीड़ भी बढ़ने लगी हैं. इस भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एक ओर जहां तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वहीं त्योहारों का मौसम शुरू होते ही दिल्ली के बाजारों में बेतहाशा भीड़ भी बढ़ने लगी हैं. इस भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं. न तो दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही खरीदार सावधानी बरत रहे हैं.

पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में दिवाली से जुड़े सजावटी सामान की होलसेल एवं खुदरा दुकाने हैं. यहां हजारों लोग खरीदारी के लिए प्रतिदिन आ रहे हैं. इसी को देखते हुए अब यहां कई इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यहां ज्यादातर थोक दुकानदार हैं. ऐसे में यहां खरीदारी के साथ साथ सड़क पर ही लोडिंग का काम भी जारी था. सड़क की दोनों पटरियों पर चूड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और सजावटी सामान की दुकानों से घिरी थीं.

बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं लोग कोरोना के मामले 7000 के पार पहुंचने के बावजूद सैकड़ों लोग अभी भी इस बाजार में बिना मास्क के घूम रहे हैं. केवल खरीदार ही नहीं कई दुकानदार भी इस प्रकार की लापरवाही में शामिल हैं. सदर बाजार में दुकान चलाने वाले अनमोल टंडन ने कहा, "मार्केट एसोसिएशन कई बार सावधानी बरतने की अपील कर चुका है. बावजूद इसके कई दुकानदार एवं कर्मचारी अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं."

एक अन्य दुकानदार रोहन जैन ने कहा, "बाजार में जितनी भीड़ है, उसको देखते हुए कोरोना से बचाव का कोई भी उपाय लागू ही नहीं किया जा सकता. न तो बाजार में और न ही दुकानों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जगह बची है. हां मास्क एक अनिवार्यता है जिसका पालन अधिकांश लोग कर रहे हैं."

करावल नगर से सदर बाजार खरीदारी करने आई सुनीता शर्मा और लक्ष्मी बोरा ने कहा, "यहां इतनी भीड़ है कि महज कुछ कदमों का फासला तय करने में ही दर्जनों व्यक्ति एक दूसरे को टच कर रहे हैं. ऐसे में सिर्फ मास्क पहनने से कितना बचाव हो पाएगा."

स्थानीय प्रशासन उठाये ठोस कदम  सरोजनी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरजीत सिंह ने बताया, "महामारी में भीड़ का बहुत बुरा हाल हो चुका है. ग्राहकों को हम नहीं रोक सकते वो हमारी रोजी रोटी हैं. स्थानीय प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और जल्द ही कोई ठोस कदम उठाने चाहिए."

"मार्केट में कुल 200 दुकाने हैं जो एसोसिएशन से जुड़ी हुई हैं और करीब 200 ही सड़क किनारे बैठे पटरी वाले हैं. इनके अलावा जितने भी सड़क किनारे सामान बेच रहे हैं वो अवैध रूप से बाजार में मौजूद हैं."

काटे जा रहे रोजाना 30-40 चालान चालालएनडीएमसी इंफोर्समेंट डायरेक्टर विजय गौतम ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, "एनडीएमसी में हर दिन 30 से 40 चालान काटे जा रहे हैं. हम कल से अपने स्टाफ को बाजारों में माइक लेकर भेजेंगे जो कोरोना से बचाव को लेकर अनाउसमेंट भी करेंगे."

सोमवार को राजधानी दिल्ली के सदर बाजार के अलावा चांदनी चौक, नई सड़क, दरीबा कलां, क्लॉथ मार्केट आदि सभी बाजारों में ऐसी ही भीड़ रही. यहां सैकड़ों लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "त्योहारों का सीजन है, खरीदारी के लिए बाजारों में कई जगहों पर बहुत भीड़ भी है. इसके अलावा भी कोरोना के मामले बढ़ने के कई अन्य कारण भी हैं. लोगों से अपील है कि जब तक वैक्सीन न मिले अपने मास्क को हो वैक्सीन मानें और मास्क जरूर लगाएं." अतिक्रमण के कारण लोगों को चलने का रास्ता तक नहीं मिल रहा

चांदनी चौक में जहां खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ नजर आई. वहीं सामान से लदा ठेला, गाड़ियां, दुकानों के आगे लगी पटरियां इसके अलावा स्वयं दुकानदारों की ओर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के कारण लोगों को चलने का रास्ता तक नहीं मिला, जिससे भीड़ में और ज्यादा इजाफा हो गया.

अपनी शादी की खरीदारी करने दक्षिण दिल्ली से चांदनी चौक आए धनंजय ने कहा, "हम लोग पिछले 1 सप्ताह से भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे. सुबह जल्दी पहुंचने के बावजूद हमें यहां बेहिसाब भीड़ का सामना करना पड़ा. बाजार में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है, बावजूद इसके यहां तो लोगों का जैसे हुजूम ही आ गया है."

7 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये गौरतलब है कि बीते 24 घंटों के दौरान ही दिल्ली में 7745 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. इन्हीं 24 घंटों के दौरान 77 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई. दिल्ली में अभी तक कोरोना से 6989 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना की जो टेस्टिंग की गई उसमें 15.26 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.

यह भी पढ़ें-

अब पंजाब में CBI को नए केस की जांच के लिए पहले राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत

COVID 19: दिल्ली में आए 5023 नए मामले, 24 घंटे में हुई 71 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
CJP Protest LIVE: PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'ये वैसा ही, जैसे एक बेटा...'
LIVE: PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'ये वैसा ही, जैसे...'
Explained: सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों, क्या MP-UP में अलर्ट के साथ हुई मानसून की मरम्मत?
सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों? MP-यूपी में अलर्ट, क्या मानसून की मरम्मत हुई?
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget