एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election: वसुंधरा को CM फेस बनाने की चुनौती PM मोदी को क्यों दे रहे हैं गहलोत, जान लीजिए प्लान

Rajasthan CM Ashok Gehlot: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देकर बीजेपी को असमंजस में डाल दिया है.

Rajasthan Assembly Election 23: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले बीजेपी को इस साल 2023 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती से भी निपटना होगा. बीजेपी के लिए इन हिंदी भाषी राज्य के परिणाम लोकसभा चुनाव का विजयपथ बन सकते हैं. इसीलिए बीजेपी खासकर राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है.

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देकर बीजेपी को असमंजस में डाल दिया है. आखिर क्या है इस बयान के पीछे अशोक गहलोत की मंशा. यह उनका चुनावी दांव तो नहीं? 

राजनीतिक जादूगर हैं अशोक गहलोत 

मध्य प्रदेश में तो बीजेपी की ही सरकार है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. जिसका नेतृत्व अशोक गहलोत कर रहे हैं. अशोक गहलोत को राजनीतिक जादूगर भी कहते हैं. अपनी रणनीतिक चालों के चलते ही उन्होंने पिछली बार अपनी अस्थिर हो चुकी सरकार को भी बचा लिया था. उस समय कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी. इस बार भी सचिन पायलट के मिजाज चुनाव के पहले बदले-बदले से नजर आ रहे हैं.

वसुंधरा के नाम लेने का राजनीतिक मतलब?

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बहुत सोच समझकर बयान देते हैं. अगर कभी फंसते हैं तो वहां से यह कहकर निकल बचते हैं कि “मैं तो ऐसे कई बयान देते रहता हूं. हर बात हमेशा मुझे याद नहीं रहती”. राजस्थान में चाहे कांग्रेस हो या फिर बीजेपी दोनों ही पार्टियों में आंतरिक कलह हमेशा से होती आ रही है.

बीजेपी अगर वसुंधरा राजे को सीएम चेहरे के रूप में आगे लाती है तो उससे पार्टी में अंदरूनी कलह और बढ़ने की संभावना है. दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे पिछले काफी समय से पार्टी से अलग-थलग कर दी गईं. इसीलिए अशोक गहलोत ने उनके नाम की चुनौती बीजेपी नेतृत्व को दी है, ताकि बीजेपी के अंदरूनी विवाद की लकीर और बड़ी हो सके.

सतीश पूनिया व वसुंधरा की नहीं बनी

अशोक गहलोत को अच्छी तरह मालूम है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और वसुंधरा राजे के बीच हमेशा 36 का आंकड़ा रहा. उनके कार्यकाल के दौरान वसुंधरा राजे की फोटो तक पोस्टरों से गायब हो गईं थीं. इसीलिए बीजेपी को मजबूरीवश विधानसभा चुनाव के 8 माह पूर्व प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बदलना पड़ा.

अब चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर वसुंधरा राजे को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की है. मई माह के अंत में राजस्थान में मोदी की रैली के मंच पर भी वसुंधरा राजे को ठीक पीएम के बगल वाली कुर्सी पर बैठाया गया था. जिसके राजनीतिक मायने साफ हैं कि बीजेपी वसुंधरा को विधानसभा चुनाव में मुख्य चेहरा बना सकती हैं. बीजेपी का चेहरा बदलने का प्रयोग कर्नाटक में फेल हो चुका है.

गहलोत पहले भी वसुंधरा के नाम का कर चुके हैं प्रयोग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले भी वसुंधरा राजे के नाम का राजनीतिक उपयोग कर चुके हैं. उन्होंने मई में मोदी की रैली के पूर्व एक बयान दिया था कि पिछली अस्थिर हुई उनकी सरकार बसुंधरा राजे की ही वजह से बची थी. उनके इस बयान के बाद राजस्थान में बड़ा बवाल मच गया था. वसुंधरा और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अशोक गहलोत पर सियासी फायदे के लिए नाम का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए उनसे सुबूत पेश करने की मांग की थी. इस बयान के बाद गहलोत ने बिल्कुल चुप्पी साध ली थी.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Politics: मोदी सरकार से क्यों अपनी राजस्थान सरकार की तुलना कर रहे है अशोक गहलोत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'इस विवाद का...'
US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'इस विवाद का...'
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget