एक्सप्लोरर

फ्रांस में राफेल विमान रिसीव करने के बाद राजनाथ सिंह आज पहुंचेंगे दिल्ली, बीजेपी करेगी भव्य स्वागत

राफेल दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है. इसकी गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में की जाती है. ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है.

नई दिल्लीः फ्रांस के महत्वपूर्ण दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज स्वदेश वापस लौट आएंगे. दिल्ली लौटने पर बीजेपी के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत करेंगे. वायुसेना दिवस के मौके पर भारत को पहला राफेल विमान मिल था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक एयरबेस में राफेल विमान को रिसीव किया था. राफेल रिसीव करने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए यह दिन ऐतिहासिक है.

उन्होंने कहा था कि राफेल से वायुसेना की ताकत बढ़ेगी. साल 2016 में भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान का सौदा हुआ था. समझौते के मुताबकि साल 2022 तक सभी विमान भारत को मिल जाएंगे.

राफेल विमान पर मौजूदा वायुसेना प्रमुख राकेश भदौरिया का नाम (RB 001) लिखा हुआ है. राफेल डील में राकेश भदौरिया ने अहम भूमिका निभाई थी. जब भारत और फ्रांस के बीच करार हुआ था, उस समय जो कॉस्ट नेगोशिएशन कमेटी बनी थी उसके चेयरमैन राकेश भदौरिया थे.

राफेल दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है. इसकी गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर हथियारों में की जाती है. ये हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल माइका से भी लैस है. इसके साथ ही इसमें क्रूज मिसाइल भी लगे हुए हैं.

इसके अलावा राफेल में 1.3 एमएम की गन लगी है जो एक मिनट में 125 राउंड गोलियां फायर कर सकती हैं. राफेल विमान ऊंचे इलाकों में लड़ने में माहिर है. इसके पास एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता है. इसे भारतीय जलवायु के हिसाब से बनाया गया है.

फ्रांस: भारत के पहले राफेल विमान में राजनाथ सिंह ने करीब आधे घंटे तक भरी उड़ान

पानी, सड़क और किसान समेत ये मुद्दे हैं महाराष्ट्र की प्रमुख समस्या, क्या इन पर लड़ें जायेंगे चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget