एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज SSP के तबादले पर यूपी में सियासत गरमाई, विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा

प्रयागराज के एसएसपी का तबादला करना राज्य की योगी सरकार के लिये मुसीबत का सबब बन गया है. राज्य की विपक्षी पार्टियों ने इस ट्रांसफर पर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं

प्रयागराज. प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के तबादले पर सियासत गरमा गई है. विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाये हैं. यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है. वहीं समाजवादी पार्टी ने तबादला रद्द किये जाने की मांग की है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये सत्यार्थ अनिरुद्ध की सराहना की. वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस तबादले पर सरकार से सवाल पूछे.

गौरतलब है कि प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध ने 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा किया था. हालांकि बाद में सरकार ने इसकी जांच जांच प्रयागराज पुलिस से लेकर एसटीएफ को दे दी थी. सत्यार्थ अनिरुद्ध ने ही अपना दल के नेता डा. केएल पटेल को गिरफ्तार कराया था. उन्होंने ही यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ के प्रतिनिधि रहे बीजेपी के रसूखदार नेता चंद्रमा यादव का नाम भी एक्सपोज किया था.

इस फर्जीवाड़े में चंद्रमा यादव का नाम सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है. एसटीएफ ने फरार चन्द्रमा यादव को वांटेड घोषित कर रखा है. दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि सत्यार्थ अनिरुद्ध को गड़बड़ी का ईमानदारी से खुलासा करने की सजा दी गई है.

प्रियंका गांधी ने की सराहना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्यार्थ अनिरुद्ध के तबादले पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि इतने बड़े घोटाले का खुलासा किया उनके जाने से जांच का नुकसान न हो. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे इमानदार अफसरों को जनता का पूरा समर्थन मिलना चाहिये.

ओम प्रकाश राजभर ने साधा सीएम योगी पर निशाना

पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी योगी सरकार के इस ट्रांसफर पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार करोगे तो सम्मान से पोस्टिंग दी जाएगी नहीं तो किनारे कर दिये जाओगे. यही नहीं उन्होंने लिखा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार व गुंडाराज दोनों कायम हैं. राजभर ने लिखा कि सत्ता में बैठे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन न लेना कौन सा जीरो टॉलरेंस हैं.

ये भी पढ़ें. यूपी सरकार ने 14 IPS अफसरों के तबदले किये, 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले प्रयागराज के SSP वेटिंग लिस्ट में
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget