एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी की सौगात, अहमदाबाद में सिविल अस्पताल सहित कई हाईटेक प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर थे. आज उनका तीसरा और अंतिम दिन था. वो अपने दौरे के आखिरी कार्यक्रम में अहमदाबाद पहुंचे थे.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लगभग 1300 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सुविधाओं का लोकार्पण किया और आधारशिला भी रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, "आज गुजरात की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. दुनिया की सबसे एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी से बेहतर से बेहतर सुविधाएं और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अहमदाबाद और गुजरात में और ज्यादा उपलब्ध होंगे."

बीमारियों ने जकड़ा हुआ था

गुजरात के अहमदाबाद में विकसित होने वाला ये अस्पताल देश का पहला अस्पताल होगा, जहां साइबर नाइफ जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 20-25 साल पहले गुजरात की व्यवस्थाओं को बहुत सारी बीमारियों ने जकड़ा हुआ था. उन्होंने राज्य की कई कमियों को गिनाते हुए कहा, गुजरात में स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछड़ेपन की बीमारी थी, शिक्षा में कुव्यवस्था, बिजली का अभाव और पानी की किल्लत थी. लेकिन, आज गुजरात उन सारी बीमारियों को पीछे छोड़कर, सबसे आगे चल रहा है.

गुजरात का कोई मुकाबला नहीं- पीएम

पीएम ने आगे कहा, "आज जब बात होती है हाइटेक हॉस्पिटल्स की, तो गुजरात का नाम सबसे ऊपर रहता है. शिक्षा संस्थाओं की बात हो या एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटी की बात हो, गुजरात का आज कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने कहा, "प्रयास जब पूरे मन से पवित्र विचार के साथ किए जाते हैं तो उनके परिणाम भी उतने ही बहुआयामी होते हैं. यही गुजरात की सफलता का मंत्र है. गुजरात ने जो सिखाया, वो दिल्ली जाने के बाद मेरे बहुत काम आया."

8 वर्षों में 22 नए एम्स 

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य के इसी विजन को लेकर हमने केंद्र में भी काम करना शुरू किया. इन 8 वर्षों में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नए एम्स दिए. इसका लाभ भी गुजरात को मिला है. पीएम ने कहा, जब सरकार संवेदनशील होती है तो उसका सबसे बड़ा लाभ समाज के कमजोर तबके को होता है, माताओं-बहनों को होता है. मुझे विश्वास है कि अपने विकास की इस गति को गुजरात और आगे बढ़ाएगा, और ऊंचाई पर ले जाएगा.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर थे. आज उनका तीसरा और अंतिम दिन था. वो अपने दौरे के आखिरी कार्यक्रम में अहमदाबाद पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें:

Mulayam Singh Yadav: मुलायम के इस सख्त फैसले ने बनाया उन्हें बड़ा नेता! देखते ही देखते बन गए थे 19 फीसदी मुस्लिम वोटों के अकेले दावेदार

Amitabh Bachchan B'day: पीएम मोदी ने किया अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश, 'बिग बी' ने दिया दिल को छू जाने वाला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
US-Iran War LIVE: 'शायद आज रात फिर करेंगे हमला', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के ऊपर अटैक की नई धमकी
Live: 'शायद आज रात फिर करेंगे हमला', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के ऊपर अटैक की नई धमकी
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget