एक्सप्लोरर

PM Modi Diwali: 'सर्जिकल स्ट्राइक में आपके रोल पर गर्व है', जानें नौशेरा में जवानों से क्या बोले पीएम मोदी

Diwali With Soldiers: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिवाली के मौके पर जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की. पढ़ें उनके भाषण की बड़ी बातें.

Diwali 2021: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिवाली के मौके पर जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने उन जवानों को भी नमन किया, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों का भी बलिदान दे दिया. आइए आपको बताते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें.

1. पीएम मोदी ने कहा, मैं हर साल दिवाली उन सैनिकों के साथ मनाता हूं, जो देश की रक्षा कर रहे हैं. आज मैं जवानों के लिए देश के करोड़ों लोगों की दुआएं लाया हूं. पीएम ने कहा कि हमारे जवान मां भारती के सुरक्षा कवच हैं. आपकी वजह से देश के लोग शांति के साथ सोते हैं और त्योहारों के समय शांति है. पीएम ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री नहीं आपके परिवार के सदस्य के तौर पर आया हूं. 

2. नौशेरा में जवानों से पीएम ने कहा, इस ब्रिगेड ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान जो किरदार निभाया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया. पीएम मोदी ने कहा, पहले सुरक्षाबलों के लिए रक्षा उपकरण और हथियार खरीदने में बरसों लग जाते थे. लेकिन पुराने तरीकों को खत्म करने का एक ही तरीका है कि हम आत्मनिर्भर बनें.

3. पीएम मोदी ने आगे कहा, सीमा से सटे इलाकों तक कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. चाहे वह लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश हो, जैसलमेर से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह हो. इससे हमारी तैनाती क्षमता बेहतर हुई है. 

4. पीएम मोदी ने कहा, देश की सुरक्षा में महिलाओं का रोल नए आयाम छू रहा है. अब महिलाओं को आर्मी में स्थायी कमिशन मिल रहा है. सैन्य संस्थानों के दरवाजे अब महिलाओं के लिए खुले हैं.

5. पीएम ने कहा, रक्षा बजट का करीब 65% खर्च देश के अंदर ही खरीद पर खर्च हो रहा है. आज देश के अंदर अर्जुन टैंक बन रहे हैं, तेजस जैसे एयरक्राफ्ट भी देश के अंदर बन रहे हैं. विजयदशमी के दिन 7 'डिफेंस कंपनियों' को राष्ट्र को समर्पित किया गया.

6.पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, इस इलाके में शांति भंग करने की काफी कोशिशें की गईं. लेकिन जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया. 

ये भी पढ़ें:

Alert in Delhi: दिवाली पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में आतंकी हमले के अलर्ट, चौकस हुई दिल्ली पुलिस ने अहम जगहों का लिया जायजा

PM Modi On Diwali: सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ बांटेंगे खुशियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget