एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020: बिहार में अथश्री पांडेजी कथा

बिहार में चुनाव हैं, तो इस पर चर्चा होना भी आम बात है. हालांकि इस बार लोगों की जुबां पर एक ही नाम है 'पांडे जी'. कुछ महीनों पहले तक इस नाम की कोई चर्चा नहीं थी, फिर ऐसा क्या हुआ कि पांडे जी सुपरहिट हो गए.

बिहार के बक्सर वाले पांडे जी की बड़ी चर्चा है. वो भी एक नहीं दो-दो. पहले वाले पांडे जी को लोग पीके के नाम से जानते पहचानते हैं. वैसे तो वे प्रशांत किशोर कहलाते हैं. लेकिन बिहार के कुछ लोग उन्हें प्रशांत किशोर पांडे कहकर बुलाते हैं. बक्सर में उनका घर है. यहां पीके का आना जाना लगभग न के बराबर है. देश भर के बड़े बड़े लोग उनका लोहा मानते हैं. कई राज्यों के मुख्यमंत्री उनके अपने हैं. लेकिन बक्सर के लोग प्रशांत किशोर पांडे को नहीं गुप्तेश्वर पांडे को जानते हैं. इलाक़े का बच्चा बच्चा उन्हें डीजीपी या फिर बाबा कह कर बुलाता है. एक पांडे जी इस बार बिहार के राजनैतिक सीन से ग़ायब है. तो दूसरे पांडे जी की तो पॉलिटिक्स में एंट्री से पहले ही गेम हो गया.

बिहार के बक्सर के रहने वाले गुप्तेश्वर पांडे फ़रवरी में डीजीपी से रिटायर होते. लेकिन उससे पॉंच महीने पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया. ये बात बताने के लिए उन्होंने अपने कुछ करीबी आईपीएस अफ़सरों को ऑफिस बुलाया. तो कुछ ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी. कहा अभी तो पांच महीने बचे हैं. रिटायर होने के बाद आप किसी आयोग में चले जाइएगा. आराम से पांच साल कट जाएंगे. लेकिन पांडे ने कहा कि उन्हें तो चुनाव लड़ना है.

फिर एक ने कहा कि दारोग़ा भी विधायक की नहीं सुनते हैं. कहां आप इस झमेले में फंस रहे हैं, लेकिन पांडे जी ने तो कमिटमेंट कर ली थी. फिर वे कहां किसी की सुनते. एक बार जो ऑफिस छोड़ा तो फिर नए डीजीपी को चार्ज तक नहीं देने गए. यही नहीं पांडे जी ने तो फ़ेयरवेल पार्टी में जाने से भी मना कर दिया. उनका निशाना तो अर्जुन की तरह बक्सर वाली सीट पर था.

नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर गुप्तेश्वर पांडे जेडीयू में शामिल हो गए. एक बार बक्सर जाकर लोगों से मिल भी आए. नामांकन पत्र भी ख़रीद लिया. लेकिन गठबंधन में बक्सर की सीट बीजेपी के खाते में चली गई. पांडे जी अब अच्छे समय का इंतज़ार कर रहे हैं. वे भले ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. लेकिन बक्सर में सबसे अधिक चर्चा पांडे जी की होती है. हर चौक-चौराहे पर लोग उनकी बातें करते हैं.

बीजेपी ने बक्सर से परशुराम चतुर्वेदी को टिकट दिया है. वे जहां भी जाते हैं गुप्तेश्वर पांडे को अपना बड़ा सहोदर भाई बताते हैं. चतुर्वेदी भी बिहार पुलिस के हवलदार रह चुके हैं. गुप्तेश्वर पांडे ने अपने शुभचिंतकों को धैर्य रखने को कहा है और खुद भी किसी ख़ुशख़बरी का इंतज़ार कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर पिछले चुनाव में नीतीश कुमार के साथ साए की तरह रहते थे. वे एक तरह से जेडीयू में नंबर दो बन गए थे. टिकट देने से लेकर चुनावी रणनीति बनाने तक. नीतीश कुमार हर काम में उनकी सलाह लिया करते थे. वे लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच की कड़ी थी. आरजेडी से लेकर जेडीयू तक सभी बड़े नेता उनकी ताक़त से जलते थे. मन ही मन कुढ़ते थे. बीजेपी को पछाड़ कर जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो क्रेडिट उनको भी मिला. लेकिन फिर धीरे धीरे दोनों के रिश्ते बिगड़ते गए. बात इतनी बिगड़ गई कि प्रशांत किशोर जेडीयू से बाहर कर दिए गए.

इसी साल फ़रवरी महीने में पीके ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश पर कई तरह के आरोप लगाए. उन्हें कमजोर सीएम बताया. प्रशांत किशोर को नीतीश का बीजेपी से गठबंधन पसंद नहीं था. उन्होंने बात बिहार की नाम से एक कैंपेन भी लॉन्च किया. लेकिन इस बार बिहार के चुनावी सीन से वे ग़ायब हैं. उन्होंने चुनाव तक पटना न आने की क़सम खाई है. लेकिन चिराग़ पासवान की नई राजनीति के बहाने उनके नाम आते रहते हैं राजनैतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि नीतीश के ख़िलाफ़ चिराग़ के स्टैंड के पीछे प्रशांत किशोर हैं. लेकिन दोनों ही इस बात से इनकार करते रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget