एक्सप्लोरर

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे 'इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग' जोन घोषित, तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

इसका उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रानिक्स उद्योग को प्रोत्साहन देना, इकाइयों को सिंगल विंडो सिस्टम देना, इलेक्ट्रानिक्स में रिसर्च और विकास को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में जनशक्ति के लिए कौशल विकास को भी बढ़ावा देना है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) उद्योग में तेजी लाने के लिए ‘यूपी इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति' जारी की है. इस नीति का उद्देश्य राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के नए विकल्प तैयार करना है. इसके जरिए सरकार यूपी को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहती है.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि इस नीति के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे को ‘इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग जोन‘घोषित किया गया है. ‘यूपी इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति’ के सभी प्रोत्साहन और लाभ इस क्षेत्र में बनने वाली सभी इकाइयों के लिए मान्य होंगे.

शर्मा के पास आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भी है. उन्होंने बताया कि ये सुविधाएं इस जोन में ईएसडीएम इकाइयों की वृद्धि में कारगर साबित होंगी. ये ईएसडीएम इकाइयां न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी, बल्कि राज्य में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी.

उन्होंने बताया कि इस नीति का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाना है. इसका उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रानिक्स उद्योग को प्रोत्साहन देना, इकाइयों को सिंगल विंडो सिस्टम देना, इलेक्ट्रानिक्स में रिसर्च और विकास को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में जनशक्ति के लिए कौशल विकास को भी बढ़ावा देना है. इसके साथ ही इस नीति का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल परिवेश बनाना है.

शर्मा ने बताया कि इस नीति का लक्ष्य ई.एस.डी.एम. क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना और 2022 तक तीन लाख लोगों के लिए रोजगार देना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget