एक्सप्लोरर

UP: गौतम बुद्ध नगर जिले के सीएमओ भी कोरोना से संक्रमित, जिले में अबतक 2300 से ज्यादा मामले

जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नेपाल सिंह को कार्यवाहक सीएमओ बनाया गया है.नोएडा में कोरोना संक्रमण के 2,300 से ज्यादा मामले अभी तक सामने आए हैं.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के जिले गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. उन्हें शनिवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया कराया गया. इसके बाद से सीएमओ के संपर्क में आए लोगों से संपर्क किया जा रहा है ताकि उन्हें क्वॉरंटीन किया जा सके. जिले में कोरोना संक्रमण के 2300 से ज्यादा मामले अभी तक आ चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है.

कुछ दिनों से था CMO को बुखार 

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था. उनका कोविड-19 का टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट शनिवार 4 जुलाई को आई और वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि सीएमओ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. साथ ही सीएमओ ऑफिस को सेनिटाइज किया जा है और उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वॉरंटीन किया जा रहा है.

कोरोना प्रभावित इलाकों का कर रहे थे दौरा

सूचना अधिकारी के मुताबिक, सीएमओ की अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह को कार्यवाहक सीएमओ बनाया गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरोना वायरस से प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे थे. चर्चा है कि किसी ऐसी जगह पर ही उन्हें कोरोनावायरस ने अपनी चपेट में ले लिया.

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के इस जिले में कोरोना से संक्रमण के 2,362 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1,523 लोग फिलहाल ठीक होकर घर लौट चुके हैं. वहीं 22 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़े झारखंड: कोरोना से तीन और लोगों की मौत, 42 नये मामलों के साथ 2739 पहुंची संक्रमितों की संख्या दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.13 करोड़ के पार, अब तक पांच लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जा

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबे होने की आशंका
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget