एक्सप्लोरर

शहीद सुनील कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सांसद रामकृपाल यादव, कहा- चीन से बदला लेकर रहेंगे

बीजेपी सांसद रामकृपाल ल यादव ने कहा धोखा चीन के चरित्र में है. उन्होेंने कहा कि जब शहीद के परिवार को कोई भी जरूरत होगी वह मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.

पटनाः बिहार के बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव गुरुवार को लद्दाख के गैलवान घाटी में शहीद हुए सुनील कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगा नदी के हल्दी छपरा घाट पहुंचे. इस दौरान पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामकृपाल यादव चीन पर जमकर बरसे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि सुनील हमारा बेटा है. वो आज हमलोगों के बीच नहीं है, लेकिन उनकी याद कभी भुला नहीं पाएंगे.  देश की अवाम भी यह कुर्बानी भूल नहीं पाएगी.

रामकृपाल यादव ने कहा, “हम सैल्यूट करना चाहते हैं और यहां का सांसद होने के नाते उनके परिवार को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उन्हें जब कभी कोई जरूरत होगी तो मदद के लिए मैं मौजूद रहूंगा. मैं कल भी उनके परिवार से मिलने गया था. मैं फिर जाऊंगा उनके पिता जी और माता जी से मिलने. मैंने उन्हें यह आश्वस्त किया है कि जब कभी भी जरूरत पड़ेगी भारत सरकार और सेना आपके साथ खड़ी रहेगी. रक्षा मंत्री खड़े रहेंगे, प्रधानमंत्री खड़े रहेंगे और हम सब लोग भी खड़े रहेंगे.’’

चीन से बदला लेने की मांग पर सांसद रामृकपाल यादव ने  कहा कि निश्चित रूप बदला लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “यह धोखा चीन के कैरेक्टर में है. उसकी नस-नस में है और उसका यही चरित्र रहा है. पीएम मोदी ने अत्यंत गंभीरता से इसको लिया है. आपको याद होगा कि जन आकांक्षाओं और जन भावनाओं को देखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. हम तो अमन शांति चाहने वाले देश हैं. हमारी यही नीति रही है हमारे खून में अमन शांति है. हम पीठ पर कभी वार नहीं करते. हम सीधा वार करने का काम करते हैं.”

बता दें कि लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए ख़ूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं. इन्हीं जवानों में से एक बिहटा के सुनील कुमार भी हैं. सुनील भारतीय थल सेना में हवलदार की पोस्ट पर बहाल थे. उनका पार्थिव शरीर बुधवार की शाम 6 बजे वायुसेना के विशेष विमान से पटना पहुंचा था. जिसके बाद पटना से शहीद के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिहटा लाया गया.

शहीद का पार्थिव शरीर को लेने उनके बेटे आयुष राज, बड़े भाई अनिल कुमार और अन्य परिजनों दानापुर से पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे.  बता दें, भारत-चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों में से पांच जवान बिहार के हैं.

शहीद कर्नल संतोष बाबू को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, सेना ने भी दी श्रद्धांजलि

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget