एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Death: सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी पर चली 20 से ज्यादा गोलियां, घर से 5 किमी दूर हुआ हमला

सिद्धू मूसेवाला रविवार को अपनी ब्लैक कलर की थार कार में सवार होकर निकले थे. सिद्धू मूसेवाला अपने दो दोस्तों के साथ अपनी गाड़ी से निकले तो घर से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ही उन पर हमला हो गया.

Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब (Punjab) के मानसा जिले में रविवार को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moose Wala) की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद की गई. जिसके बाद से पंजाब सरकार (Punjab Government) को लेकर तमाम विपक्षी दल उस पर निशाना साध रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी के लिए एसआईटी का गठन किया है. पंजाब पुलिस इस मामले से जुड़े हर एंगल की जांच कर रही है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है. इस बीच सिद्धू मूसेवाला से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 कार उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए नजर आ रही है. 

सीसीटीवी फुटेज में एक सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी रास्ते से गुजरती हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनकी हत्या से कुछ मिनट पहले का है. वीडियो में दो कारें सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करती दिख रही हैं. वीडियो में एक सफेद रंग की बोलेरो भी जाती नजर आ रही है. पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि इस जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया मूसेवाला खुद गाड़ी चला रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी जवाहरके गांव पहुंची तो उनका पीछा कर रही दो गाड़ियों ने उनकी एसयूवी को रोक कर उन पर अंधाधुंध गोलियों से हमला कर दिया. इसके अलावा हमले से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. जिसमें वारदात वाली जगह पर दिवार में गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. 

मूसेवाला की कार में लगीं 20 से ज्यादा गोलियां

हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. उनकी गाड़ी में कम से कम 20 से ज्यादा गोलियां लगी हैं. इस गोलीबारी में सिद्धू मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में उनका साथ गाड़ी में सवार उनके एक साथी को हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसकी बाद में मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

घर से 5 किलोमीटर दूर हुआ हमला

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) रविवार को अपनी ब्लैक कलर की थार (Black Color Thar) कार में सवार होकर निकले थे. उनके साथ गाड़ी में उनके दो दोस्त भी सवार थे. सिद्धू मूसेवाला अपने दो दोस्तों के साथ अपनी गाड़ी से निकले तो घर से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ही उन पर हमला हो गया. जिस समय सिद्धू मूसेवाला पर हमला किया गया वह खुद अपनी गाड़ी चला रहे थे. बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम की थी. उसके एक दिन बाद ही उन पर जानलेवा हमला हो गया. जिसमें उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंः-

मोदी सरकार के 8 साल: यूपी में स्पेशल तैयारी और 75 प्लस का टारगेट, सरकार की उपलब्धियों को बताने का ये है पूरा प्लान

मूसेवाला के पिता का दावा- 'सिद्धू को फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था बिश्नोई गैंग', पुलिस को बताई हत्या से कुछ देर पहले की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget